फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी अदाकारी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जो अपने डांस से लेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और वो हैं तारा सुतारिया। उनके डांस स्टेप्स को फैंस फॉलो भी करते हैं। लेकिन इन सबके अलावा एक और चीज है जिसके लिए तारा सुतारिया काफी जानी जाती हैं, और वो है उनका फैशन स्टाइल। अपने फैशन सेंस को लेकर तारा लगभग हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे वो तारा का साड़ी लुक हो या फिर किसी और ड्रेस में। तारा सुतारिया अपने देसी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में नजर आया, जब तारा सुतारिया बनारस पहुंची। यहां जो उनका लुक सामने आया, उसने हर किसी को उनके ड्रेसिंग सेंस का दीवाना बना दिया। तो चलिए जानते हैं उनके इस लुक के बारे में...
{"_id":"619f37cce3ae4b1f1a408e04","slug":"tara-sutaria-banarasi-suit-pictures-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारा सुतारिया ने कैरी किया बनारसी सूट, स्टाइल ने बनाया हर किसी को दीवाना","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
तारा सुतारिया ने कैरी किया बनारसी सूट, स्टाइल ने बनाया हर किसी को दीवाना
Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
तारा सुतिरया का बनारसी सूट
- फोटो : instagram/tara sutaria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारा सुतिरया का बनारसी सूट
- फोटो : instagram/tara sutaria
- दरअसल, तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे बनारसी सूट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वे बनारस पहुंची और वहां आरती भी की। इसके बाद तारा का ये बनारसी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
तारा सुतिरया का बनारसी सूट
- फोटो : instagram/tara sutaria
ऐसी है ड्रेस
- बात अगर इस ड्रेस की करें, तो ये एक बनारसी सूट है। इस सूट का रंग गोल्डन है, जो तारा सुतारिया पर काफी प्यारा लग रहा है। वहीं, इसके साथ उन्होंने लाल रंग का दुप्पटा कैरी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तारा सुतिरया का बनारसी सूट
- फोटो : instagram/tara sutaria
ऐसे किया है लुक को कंप्लीट
- अपनी इस ड्रेस के साथ तारा सुतारिया ने बड़े वाले ईयररिंग्स और गले में एक नेकलस पहना है, जो उन पर काफी सुंदर लग रहे हैं। वहीं, उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया है और उस पर लाल रंग के गुलाब के फूल लगाए हैं।
विज्ञापन
तारा सुतिरया का बनारसी सूट
- फोटो : instagram/tara sutaria
आप भी कर सकती हैं ट्राई
- अगर आप भी तारा सुतारिया की तरह सिंपल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं जो आपके लुक में चार चांद लगाएगा।