फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस पर दिखना है सबसे अलग तो पहनावे और मेकअप में लाएं तिरंगे का टच

Thu, 19 Jan 2023 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Jan 2023 10:08 AM IST
सार

लोगों के क्रेज को देखते हुए आज हम आपको गणतंत्र दिवस पर तैयार होने से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें अपना कर आप भी देशभक्ति के रंग में खुद को रंग सकती हैं। 

विज्ञापन
Republic Day Fashion Celebrate Republic Day in Style with Tricolor Fashion and Makeup News in Hindi
गणतंत्र दिवस पर दिखना है सबसे अलग तो पहनावे और मेकअप में लाएं तिरंगे का टच - फोटो : instagram

Republic Day Fashion: अब 26 जनवरी को महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं, ताकि बड़े ही धूमधाम से साथ इस दिन को मनाया जा सके। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इसी के चलते इस दिन चारों ओर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आते हैं। लड़कियों में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह होता है। इस दिन लड़कियां ना सिर्फ तिरंगे के रंगों के कपड़े पहनती हैं बल्कि साथ में उसी से मिलता जुलता मेकअप भी करती हैं।



लड़कियों के मेकअप और कपड़ों में केसरिया, सफेद और हरा रंग अलग से ही नजर आता है। लोगों के क्रेज को देखते हुए आज हम आपको गणतंत्र दिवस पर तैयार होने से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें अपना कर आप भी देशभक्ति के रंग में खुद को रंग सकती हैं। 

Republic Day Fashion Celebrate Republic Day in Style with Tricolor Fashion and Makeup News in Hindi
कपड़ों में ट्राई कलर को दें प्राथमिकता  - फोटो : instagram

कपड़ों में ट्राई कलर को दें प्राथमिकता 

अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन ट्राई कलर के कपड़े पहनेंगी तो इससे आपका अंदाज काफी अलग दिखेगा। सफेद कुर्ते के साथ केसरिया दुपट्टा और हरा सलवार आपको अपने लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगा। 

Republic Day Fashion Celebrate Republic Day in Style with Tricolor Fashion and Makeup News in Hindi
आई मेकअप में दें तिरंगे का टच - फोटो : instagram

आई मेकअप में दें तिरंगे का टच

अगर आप मेकअप की शौकीन हैं तो आई मेकअप करते समय इस बात का ध्यान रख सकती हैं कि गणतंत्र दिवस के दिन आप तिरंगे से जुड़े रंगों का इस्तेमाल करें। हालांकि ये थोड़ा कठिन है पर ऐसा करने के बाद आप सबसे हट कर दिखेंगी। इसके लिए अपने आंखों के बाएं साइड पर ऑरेंज आई शैडो, राइट पर ग्रीन शैडो लगाएं और इन दोनों के बीच सफेद रंग का आई शैडो लगाकर इसे ब्लेंड कर लें। बस आप तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Fashion Celebrate Republic Day in Style with Tricolor Fashion and Makeup News in Hindi
नेल आर्ट का भी रखें खास ध्यान - फोटो : instagram

नेल आर्ट का भी रखें खास ध्यान

गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप तिरंगे के रंगों की नेल आर्ट करती हैं तो इससे आपका लुक काफी अलग लगेगा। 

विज्ञापन
Republic Day Fashion Celebrate Republic Day in Style with Tricolor Fashion and Makeup News in Hindi
खादी - फोटो : istock

भारतीय फैब्रिक को दें अहमियत

इस दिन अगर आप खादी के साथ-साथ उन फैब्रिक को अहमियत देंगी जो भारत में बनें हैं तो ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed