फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day Fashion : गणतंत्र दिवस पर पहनना है ट्रेडिशनल, सारा अली खान से लें टिप्स

Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Jan 2023 10:34 AM IST
सार

 अगर आप भी कपड़ों को चुनाव करते समय सोच में पड़ रहीं हैं, तो आपकी समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान से टिप्स लें सकती हैं। 

विज्ञापन
Republic Day Fashion Traditional Dress Idea From Sara Ali Khan Tips To Get Dressed In Tricolour
गणतंत्र दिवस पर पहनना है ट्रेडिशनल, सारा अली खान से लें टिप्स - फोटो : instagram

Republic Day Fashion : कल 26 जनवरी है, जोकि गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन की तैयारियां पूरे देश में धूमधाम से हो रही हैं। चारों तरफ लोग अपने घरों-दफ्तरों को सजाने में जुटे हुए हैं। बच्चे अपने स्कूलों के लिए डांस तैयार कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का भी काफी चलन है। लोग गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एथनिक वियर पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कई जगहों पर तो एथनिक वियर का ड्रेस कोड जारी कर दिया जाता है।



लड़कियों के पास एथनिक में कई तरह के ऑप्शन होते हैं, जिस वजह से वो संशय में पड़ जाती है। अगर आप भी कपड़ों को चुनाव करते समय सोच में पड़ रहीं हैं, तो आपकी समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान से टिप्स लें सकती हैं।

दरअसल, सारा अली खान को अक्सर एथनिक वियर पहने देखा जाता है। वो इसे काफी अच्छे से कैरी भी करती हैं, ऐसे में अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन सारा की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उन्हीं की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकती हैं। 

Republic Day Fashion Traditional Dress Idea From Sara Ali Khan Tips To Get Dressed In Tricolour
फ्लोरल प्रिंट के साथ पहनें अनारकली - फोटो : instagram


फ्लोरल प्रिंट के साथ पहनें अनारकली

अगर आपको फ्लोरल प्रिंट पसंद है तो आप सारा के इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस तरह का सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। सारा ने फोटोज में लाइट पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट पहना है, जिस पर व्हाइट कलर के फ्लावर बने है। इस लुक के साथ मेकअप भी हल्का ही अच्छा लगेगा। 

Republic Day Fashion Traditional Dress Idea From Sara Ali Khan Tips To Get Dressed In Tricolour
व्हाइट कलर का सूट - फोटो : instagram

व्हाइट कलर का सूट 

गणतंत्र दिवस के हिसाब से ऑल व्हाइट रंग सबसे बेस्ट है। अगर आप व्हाइट कलर ही कैरी करने का सोच रहीं हैं तो इन फोटोज पर नजर डालें। इस लुक के साथ आप बालों में पोनीटेल बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Fashion Traditional Dress Idea From Sara Ali Khan Tips To Get Dressed In Tricolour
पंजाबी पटियाला सूट - फोटो : instagram

पंजाबी पटियाला सूट

अगर आप पंजाबी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो सारा के इस लुक से टिप्स लें सकती हैं। इस लुक में कैरी करके आप पंजाब को रिप्रेजेंट करती नजर आएंगी जो आपको काफी अलग और खूबसूरत लगने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
Republic Day Fashion Traditional Dress Idea From Sara Ali Khan Tips To Get Dressed In Tricolour
व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और पलाजो - फोटो : instagram


व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और पलाजो

आज कल पलाजो पहनने का काफी चलन है। ऐसे में आप भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्हाइट कुर्ते के साथ पलाजों कैरी कर सकती है। ये काफी स्टाइलिश लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed