सब्सक्राइब करें

अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली लग रही हैं बेहद खूबसूरत, अदाओं के दीवाने हुए फैंस 

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 15 Jun 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
rupali ganguli anupama latest look in beautiful saree
उनकी साड़ी बहुत सुंदर है - फोटो : Instagram

रूपाली गांगुली वैसे तो टेलीविजन का चर्चित चेहरा है लेकिन अनुपमा में लीड किरदार निभाने के बाद से एकबार फिर वे घर-घर में चर्चाओं का हिस्सा बन गई हैं। रूपाली को द्रौपदी के किरदार में भी एक समय लोगों ने खूब पसंद किया था। उनकी अदाकारी की तारीफ घर- घर में की जाती थी। रूपाली अपने लुक्स को लेकर भी बहुत अपडेट रहती हैं। उनका फैशन सेंस लाजवाब है और अपनी फिटनेस पर भी वे खूब काम करती हैं। यही वजह है कि 44 वर्ष की उम्र में भी वे किसी से कम नहीं हैं। उल्टा वे नई अभिनेत्रियों के लिए आदर्श की तरह हैं। वे बिगबॉस में भी आ चुकी हैं। साराभाई वर्सेज साराभाई में उनके रोल को सालोंसाल लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल ही ने रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे गजब ही दिखाई दे रही हैं और उनकी साड़ी भी बहुत सुंदर है। 

rupali ganguli anupama latest look in beautiful saree
रूपाली गांगुली का सुंदर लुक - फोटो : instagram

हरा रंग जंच रहा है
इतनी उम्र के बाद भी रूपाली इन तस्वीरों में किसी नई बहू की तरह दिखाई दे रही हैं। अनुपमा में जहां वे अक्सर साधारण साड़ियां पहनती हैं, यहां वे एकदम चटक-मटक साड़ी में नजर आ रही हैं। हरे रंग की साड़ी में वे बहुत ही लाजवाब लग रही हैं। फ्री पल्ले में साड़ी को पहनकर पल्ले को आगे की ओर लिया हुआ है। 

rupali ganguli anupama latest look in beautiful saree
रूपाली की बाल हमेशा से लंबे और खूबसूरत रहे हैं - फोटो : social media

बालों की तो बात ही अलग है
रूपाली की बाल हमेशा से लंबे और खूबसूरत रहे हैं। पिछली तस्वीर में भी उनके बालों को खूब अच्छे से संवारा गया है। उन्होंने बालों में बड़े-बड़े गुलाब लगाए हुए हैं। ब्लाउज सिंपल है और आस्तीन कोहनी तक है। मुस्कराहट के साथ रूपाली ने अपने इस लुक को पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rupali ganguli anupama latest look in beautiful saree
उनकी जूलरी भी बहुत अच्छी है - फोटो : सोशल मीडिया

परफेक्ट भारतीय नारी वाला है लुक
रूपाली का यह लुक पूरी तरह से परफेक्ट है। उनकी जूलरी भी बहुत अच्छी है। उन्होंने गले में चोकर पैटर्न में हार पहना हुआ है। कानों में झुमके हैं और एक हाथ में चार चूड़ियां पहनी हुई हैं।अंगुठियां भी उनकी उंगलियों पर बहुत अच्छी लग रही हैं। सारी जूलरी गोल्डन हैं बस चूड़ियां मल्टी कलर की हैं। 

विज्ञापन
rupali ganguli anupama latest look in beautiful saree
उनकी आंखें और मेकअप भी एकदम परफेक्ट है - फोटो : social media


रूपाली ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर डाली है, उसमें वे अपने राइट प्रोफाइल को प्रस्तुत कर रही हैं। उनकी आंखें और मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। उन्होंने दोनों हाथों को आगे की तरफ करके बांधी हुआ है। उनका लिपशेड भी उनके ड्रेसिंग सेंस के अनुसार मेल खा रहा है और बहुत अच्छा लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed