{"_id":"5ff433928ebc3e3b8d4d35c3","slug":"salman-khan-actress-sai-manjrekar-flawless-beauty-see-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई-नवेली एक्ट्रेस बनीं सई मांजरेकर की इन तस्वीरों पर हो जाएंगे फिदा, इस तरह से रखती हैं त्वचा का ख्याल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नई-नवेली एक्ट्रेस बनीं सई मांजरेकर की इन तस्वीरों पर हो जाएंगे फिदा, इस तरह से रखती हैं त्वचा का ख्याल
बॉलीवड में यूं तो कई सारी एक्ट्रेस कदम रखती हैं। लेकिन कुछ अदाकाराओं की खूबसूरती धीरे-धीरे दिल में बसती है। सई मांजरेकर भी इन्हीं में से एक हैं। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली सई दिन पर दिन खूबसूरत दिखने लगी हैं। जिसका सबूत है उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें, जिसमें वो काफी आकर्षक नजर आ रही हैं।
2 of 5
sai manjrekar
- फोटो : Social Media
सई मांजरेकर को सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 के लिए कास्ट किया था। हालांकि उसके बाद सई अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन पिछले साल हुए लैक्मे फैशन वीक में वो अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा चुकी हैं। जहां पर अपने महारानी वाले लुक से उन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
3 of 5
sai manjrekar
- फोटो : instagram
बता दें कि सई मांजरेकर बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर महेश मांजरेकर की बेटी हैं। सई से जब उनकी सुंदरता के बारे में पूछा गया तो उन्होने इसका सीक्रेट अपनी मम्मी के बताए नेचुरल तरीकों को बताया। जिनसे वो अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं। सई ने बताया कि उनकी खूबसूरती में मलमल के कपड़े का खास योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sai manjrekar
- फोटो : instagram
सई मांजरेकर अपनी खूबसूरत त्वचा की देखभाल के लिए मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप को हटाने के बाद मलमल के कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर रख देती हैं। फिर इसके बाद इस कपड़े से सई अपनी त्वचा को साफ करती हैं। ऐसा करने से त्वचा को अतिरिक्त देखभाल मिलती है। मेकअप हटाने के बाद त्वचा के पोर्स की अंदर तक सफाई और नेचुरल क्लीनिंग के लिए हल्के गुनगुने पानी से काफी असर पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
sai manjrekar
- फोटो : instagram
यहीं नहीं सई अपनी त्वचा की देखभाल के लिए क्ले मास्क का सहारा लेती हैं। जिससे उनकी त्वचा पर किसी भी तरह का निशान और एक्ने नहीं रह जाता। क्ले मास्क त्वचा की देखभाल करने का काफी पुराना और प्राकृतिक तरीका है। इसे त्वचा पर इस्तेमाल के बाद किसी तरह के अन्य देखभाल की जरूरत नही होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।