फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी रस्मों में सामंथा अक्किनेनी का दिखा जलवा, पीले आउटफिट में लगीं कमाल

Sat, 08 Aug 2020 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
samantha akkineni and rana daggubati and miheeka bajaj haldi ceremony in gorgeous yellow sharara
samantha akkineni - फोटो : instagram

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी इस समय खूब सुर्खियों में है। शनिवार होने वाली शादी की रस्मों की शुरूआत दो दिन पहले से ही हो गई थी। जिसमें दुल्हन मिहिका के लुक्स काफी सुर्खियों में है और इंटरनेट पर उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही है। लेकिन एक और सेलिब्रेटी है जो इस शादी की रस्मों में अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियां बटोर रही है। साउथ की एक्ट्रेस और राणा दग्गुबाती की दोस्त सामंथा अक्किनेनी भी अपने लुक की वजह से चर्चा में है। 



 
samantha akkineni and rana daggubati and miheeka bajaj haldi ceremony in gorgeous yellow sharara
samantha akkineni - फोटो : instagram

दरअसल, महिका बजाज और राणा दग्गुबाती की हल्दी सेरेमनी की रस्मों में शामिल होने पहुंची सामंथा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। साउथ की इस सुपरस्टार में हल्दी के मौके के लिए पीले रंग का शरारा कैरी किया था। जिसका स्टाइल काफी हटके था। डिजाइनर अर्पिता मेहता के डिजाइन किए इस शरारे में टू लेयर टॉप और पलाजो शामिल था। स्टिफनर शिफॉन फैब्रिक का ये शरारा काफी एलिगेंट था और सामंथा के ऊपर जंच रहा था।

samantha akkineni and rana daggubati and miheeka bajaj haldi ceremony in gorgeous yellow sharara
samantha akkineni - फोटो : instagram

वी शेप नेकलाइन का इनर टॉप बिल्कुल सिंपल और कम कढ़ाई वाला था। जबकि ऊपर से मैच किए गए जैकेट की फुल स्लीव और हैवी एंब्रायडरी उसे खास बना रही थी। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो दुल्हन को मैच करते हुए सामंथा सीशेल के नेकपीस पहने थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ ड्रेस को कांप्लीमेंट करने के लिए हाई पोनीटेल बनाई गई थी। जो सामंथा के लुक में चार चांद लगा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha akkineni and rana daggubati and miheeka bajaj haldi ceremony in gorgeous yellow sharara
samantha akkineni - फोटो : instagram

वैसे बता दें कि सामंथा राणा दग्गुबाती के सारे फंक्शन में नजर आ रही हैं। इससे पहले वो सगाई के मौके पर पीले रंग के सब्यसाची के स्लीवलेस कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। लाइट वर्क वाले इस कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का दुपट्टा डाले सगाई के फंक्शन में सामंथा काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

विज्ञापन
samantha akkineni and rana daggubati and miheeka bajaj haldi ceremony in gorgeous yellow sharara
samantha akkineni - फोटो : instagram

डे लुक के लिए सामंथा ने मिनिमम मेकअप किया था। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो गले में मंगलसूत्र और छोटी सी बिंदी लगाए सामंथा का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed