राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में टॉलीवुड के कई सारे सितारे पहुंचे। जिसमें साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी शामिल हैं। राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के बेहद करीब सामंथा वैसे तो शादी के हर फंक्शन में मौजूद थी। साथ ही हर बार उनका लुक भी काफी शानदार था। इस मोस्ट अवेटेड शादी के लिए भी सामंथा बिल्कुल ्अलग और रॉयल लुक में नजर आईं।
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में सामंथा अक्किनेनी का भी दिखा रॉयल अंदाज, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी की रस्में हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुईं। जहां पर बेहद करीबी 30 लोग ही शामिल थे। इन करीबी लोगों में सामंथा अक्किनेनी और राम चरण तेजा के साथ ही साउथ के एक्टर अल्लु अर्जुन भी शामिल हैं। सामंथा शादी में शामिल होने के लिए नीले रंग की रॉ मैंगो साड़ी में पहुंची थीं। जिसमें उनका लुक काफी रॉयल दिख रहा था।
सिल्वर बॉर्डर और फूलों वाले मोटिफ्स के साथ इस रॉ मैंगी सिल्क साड़ी के साथ सामंथा रॉयल ज्वैलरी पहने दिखीं। ग्रीन डायमंड और पर्ल के चोकर नेकपीस के साथ सामंथा ने साइड पार्टीशन हेयर के साथ लो बन बना रखा था। वहीं न्यूड लिप्स और मिनिमम आई मेकअप के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए सामंथा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जबकि सामंथा ने इस रॉ मैंगो सिल्क की साड़ी को आइस ब्लू कलर के स्लीवलेस राउंड नेक ब्लाउज के साथ टीमअप किया था।
A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on
वैसे सामंथा हर बार अपने हट के लुक के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। हल्दी सेरेमनी के लिए सामंथा ने अर्पिता मेहता का डिजाइन किया एंब्रायडरी जैकेट वाला टू लेयर शरारा कैरी किया था। जिसमें उनका लुक शानदार दिख रहा था।