बॉलीवुड में तीन फिल्मों से ही सबके दिलों पर राज करने वाली सारा अली खान की फैन फॉलोइंंग बहुत ज्यादा है। यहां तक कि पपराजी भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसका कारण है उनका हर बार मुस्कुराकर पोज देना। सारा की इसी अदा के सभी दीवाने हैं। केवल अदा ही नहीं अपने स्टाइल और फैशन सेंस के मामले में भी वो कम नही हैं। बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में शामिल सारा अली खान फिल्मों मेंं आने से पहले काफी मोटी थीं। यहां तक कि वो अपने पुराने दिनों की तस्वीरें भी खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी मेहनत की है। आगे की स्लाइड में देखें उनके फैट टू फिट की कुछ तस्वीरें।
फिल्मों में आने से पहले सारा अली का था बढ़ा हुआ वजन, चार महीने में घटा लिया था मोटापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि सारा अली खान के लिए फैट से फिट होने की जर्नी आसान नहीं थीं। पहले 90 किलो की सारा ने अपने चार महीने में 30 किलो वजन घटाया था। फिट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो अपने फिटनेस के सीक्रेट्स के बारे में बता रहीं थीं। सारा अली ने सवाल के जवाब में कहा था कि वो उस समय तीनों समय चिकन और अंडे खा रही थीं। बता दें, ब्रिटिश सिंगर और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम भी इसी डायट को फॉलो करती हैं।
सारा ने बताया था कि उन्होंने कीटो डाइट भी की थी, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ था जिस वजह से उन्होंने इस डाइट को फॉलो करना बंद कर दिया। वजन कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कुछ लोग सोचते हैं कि रातों-रात हम स्लिम नजर आने लगेंगे तो ऐसे लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता।
एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इससे बेहतर आइडिया आपके लिए कोई और नहीं हो सकता आप हर रोज एक ही चीज को दिन में तीन बार खाएं यह आपके लिए अच्छा हो सकता है। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में फर्क नजर आने लगेगा।
सारा ने बताया था कि वह रोजाना सुबह वर्कआउट करती हैं। इस दौरान वह हल्दी, पत्ता गोभी और गर्म पानी लेना पसंद करती हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन प्रोटीन युक्त ग्रीक योगर्ट के साथ एक कप कॉफी पीना पसंद करती हैं। उन्हें ये काफी स्वादिष्ट भी लगता है।