{"_id":"6214ce57320e9c4679229104","slug":"sara-ali-khan-lace-mini-dress-for-jeh-first-birthday-worth-32k","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: छोटे भाई के जन्मदिन पर ऐसी ड्रेस पहन पहुंची सारा अली खान, कीमत भी थी खास","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sara Ali Khan: छोटे भाई के जन्मदिन पर ऐसी ड्रेस पहन पहुंची सारा अली खान, कीमत भी थी खास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 22 Feb 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान जेह के बर्थडे पार्टी में
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर के छोटे बेटे जेह का जन्मदिन 21 फरवरी को था। जिसकी पार्टी में सारा अली खान भी पहुंची थी। भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची सारा का लुक हमेशा की तरह ही स्टनिंग था। जेह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूल के किनारे हो रही इस पार्टी में सारा अली खान और इब्राहिम के साथ ही सोहा अली खान भी अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं हमेशा की तरह ही सारा अली खान की छोटी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींचा।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
छोटे भाई की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सारा ने सफेद रंग की छोटी सी लैस ड्रेस का चुनाव किया था। सारा अली खान ने सैफ अली के साथ ही जेह और इब्राहिम के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। सारा की इस मिनी लेस ड्रेस को क्लोथिंग लेबल सेल्फ पोट्रेट से लिया गया है। जिसकी स्केवअर शेप नेकलाइन है। वहीं बैकलेस डिजाइन के साथ इस ड्रेस में हाफ स्लीव लगी है। वहीं इस ड्रेस में फ्लोरल पैटर्न की लैस लगी है। साथ में इसकी बॉडी फिटिंग लुक गॉर्जियस बना रही है। साथ ही इसकी स्कर्ट भी काफी फ्लोई है।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
वहीं सारा ने इस ड्रेस को घड़ी और पर्ल स्टड के साथ पूरा किया है। जबकि सिंपल स्लीक हेयर के साथ मिनिमम मेकअप में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस मिनी ड्रेस को सारा ने सफेद और लाल रंग की ब्लॉक हील्स के साथ मैच किया है। बात करें सारा की ड्रेस की तो इस ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, जहांगीर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल्फ पोट्रेट क्लोदिंग ब्राड की ये लैस मिनी ड्रेस ऑफिशियल वेबसाइट पर अच्छी खासी कीमत की है। इसे खरीदने के लिए आपको पूरे 32,545 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान इन दिनों लैस ड्रेस में स्टाइल करती नजर आ रही हैं। अभी पिछले दिनों ही सारा ने काले रंग के लैस टॉप में तस्वीरें इंस्टग्राम पर साझा की थी। वहीं जेह के बर्थडे पर भी वो लैस ड्रेस को पहने दिखीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।