फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ब्लैक ड्रेस में लग रही हैं बेहद दिलकश, तस्वीर है लाजवाब

Fri, 04 Jun 2021 01:50 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 04 Jun 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan latest look in black dress in hindi
वे अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही, साथ ही वे बेहद खूबसूरत भी हैं - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

 इंडस्ट्री में सारा अली खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सारा ने भी आते ही अपनी एक पहचान बनाई है। लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वे अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही, साथ ही वे बेहद खूबसूरत भी हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी अपने एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती हैं। नई पीढ़ी की तो शीर्ष पसंदीदा अभिनेत्रियों में सारा शामिल हैं। सारा अपने आउटफिट्स को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करती हैं, यही उनकी खासियत है। वे पारंपरिक वेशभूषा में भी अच्छी लगती हैं तो वेस्टर्न भी उनपर क्या खूब जंचता है। पिछले दिनों लहंगे में सारा ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसे कि फैंस ने खूब पसंद किया था। अगली स्लाइड्स से देखिए सारा का लेटेस्ट अवतार। 

sara ali khan latest look in black dress in hindi
सारा अली खान का लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

सारा का खास लुक
सारा ने अपने लेटेस्ट लुक में पूरा ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा लग रहा है। यह एक शोल्डर लेस ड्रेस है जिसमें कोई प्रिंट वगैरह नहीं है। ड्रेस की स्लीव्स पूरी हैं। ये एक बॉडीकॉन ड्रेस है जिसे कि सारा ने बहुत अच्छे ढंग से पहना हुआ है। 

sara ali khan latest look in black dress in hindi
चेहरे पर सामान्य भावभंगिमा रखी हुई है - फोटो : instagram

अदाएं हैं बेहद खास
सारा अपनी अदाओं से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। इस आउटफिट में भी वे बेहद अच्छा पोज दे रही हैं। उन्होंने एक हाथ कमर के आगे एवं दूसरे हाथ को फोल्ड करके चेहरे के पास लगाया हुआ है, मुंह को थोड़ा सा खोलकर चेहरे पर सामान्य भावभंगिमा रखी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan latest look in black dress in hindi
ये लुक अपने आप में अलग ही लग रहा है - फोटो : instagram

पार्टी के अनुसार लुक है बढ़िया
यदि पार्टी के लिए लड़कियां इस लुक को कॉपी करना चाहें तो बहुत अच्छी बात है क्योंकि न ही ये बहुत ज्यादा सोबर है और न ही बहुत अधिक भड़कीला। ये लुक अपने आप में अलग ही लग रहा है। सारा ने इसके साथ बहुत अधिक जूलरी भी नहीं पहनी हैं। पिछली तस्वीर में जैसा कि आप देख सकते हैं गले में उन्होंने एक खूबसूरत सा नेकपीस डाल रखा है जिसके मेचिंग इयररिंग्स उनके कानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
sara ali khan latest look in black dress in hindi
बालों को खुला रखा हुआ है - फोटो : Instagram
हेयरस्टाइल है बहुत सुंदर
सारा ने अपने इस लुक के साथ बालों को खुला रखा हुआ है। बीच में से पार्ट करके एक कंधे पर बाल आ रहे हैं और एकतरफ से पूरे पीछे हैं बाल। बालों में कुछ लेयर्स आ रही हैं जो कि उनपर खूब अच्छी लग रही हैं। सारा का मेकअप भी बहुत अच्छे से किया गया है। पिंक लिपशेड उनके होठों पर बहुत अच्छा लग रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed