कोरोना वायरस की वजह से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। डेली रूटीन के तमाम काम की तरह अब फैशन में भी अहम बदलाव हो गया है। ब्राइडल वियर के साथ मैचिंग मास्क के साथ अब रोजाना की आउटिंग के लिए भी स्टाइलिश मास्क फैशन में हैं। तो बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। खुद को कोरोना वायरस से बचाने के साथ ही ये अपने स्टाइल में भी कमी नहीं लाना चाहते। तभी तो प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर और सारा अली खान तक डिजाइनर और कस्टम मेड मास्क पहने नजर आई हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
अनलॉक में डिजाइनर मास्क में दिख रहे सितारे, प्रियंका चोपड़ा-सारा अली खान ने पहने स्टाइलिश मास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सारा अली खान मां के साथ आउटिंग के लिए निकली थीं। जहां दोनों मां बेटी ने मैचिंग आउटफिट्स के साथ मैचिंग मास्क भी पहन रखे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं सोनम कपूर ने पिछले दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो ब्लैक कलर के सितारे वाले मास्क में नजर आई थीं। जिसके साथ उन्होने ब्लैक कॉटन टॉप और चंकी सिल्वर ज्वैलरी पहन रखी थी। साथ ही सोनम कपूर अपने फैंस को हमेशा स्टाइल में रहने की सलाह देते भी नजर आ रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीने पहले न्यूयार्क में घर से बाहर निकले दिखी थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी आउटिंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी। जिसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड मास्क पहने नजर आई थीं। जिसे डिजाइनर Avo Yermagyan ने डिजाइन किया था।
बता दें कि डिजाइनर मास्क पहनने की इस लिस्ट में केवल बड़े पर्दे की एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि टेलीविजन की एक्ट्रेस भी शामिल हैं। तभी तो करिश्मा तन्ना का ये बटरफ्लाई मास्क स्टाइल के मामले में बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है।