{"_id":"5fd0a75ed8d79f726a7618a6","slug":"sara-ali-khan-trolled-for-her-ramp-walk-for-abu-jani-sandeep-khosla-fashion-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सारा अली खान रैंप वॉक और कपड़ों को लेकर हो गई थीं ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब सारा अली खान रैंप वॉक और कपड़ों को लेकर हो गई थीं ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान फिल्मों में एंट्री के साथ ही अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाया है। हर बार वो अपने क्लासिक कुर्ता या फिर हॉट जिम वियर के साथ नजर आती हैं। जिन्हें देख फैशन लवर हमेशा सारा की तारीफ करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हमेशा अपटेड फैशन में दिखने वाली सारा के सारे लुक फैंस को पसंद आए। कई बार वो अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलर के भी निशाने पर रह चुकी हैं। ऐसा ही तब भी हुआ जब वो मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए शो स्टॉपर की भूमिका में थी। इस दौरान पहने उनके कपड़ों का जमकर मजाक बना था।
2 of 5
fashion
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, साल की शुरूआत में हुए फैशन वीक में कई सारे मशहूर फैशन डिजाइनरों ने हिस्सा लिया था। वहीं इसमें कई सारे बॉलीवुड सितारे भी शो स्टॉपर की भूमिका में दिखे थे। अबु जानी और संदीप खोसला के ब्यूटीफुल कलेक्शन के साथ सारा अली खान भी रैंप पर वॉक करती दिखीं थीं। सारा ने कशीदाकारी जड़ाऊ लहंगे को चुना था। जिसे सारा अपने खास अंदाज में पहने नजर आई थीं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली अबु जानी और संदीप खोसला के दो अलग खूबसूरत लहंगों में रैंप वॉक करती दिखीं थीं। जिसमें से पहला गुलाबी रंग का भारी-भरकम जड़ावट वाला लहंगा था। जिसके ऊपर हाथ से वर्क के साथ गोटा-पट्टी में डिजाइन किया गया था। जबकि दूसरा लहंगा डार्क मरून कलर का था। जिसके लहंगे के साथ 3/4 स्लीव का ब्लाउज पहना था। जिसमें उनका लुक कुछ खास नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान की ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया था। दरअसल, सारा ने इस हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ काफी हैवी ज्वैलरी पहन ली थी। जिसने उनके पूरे ब्लाउज की नेकलाइन को ढंक लिया था। वहीं इस ब्लाउज की बड़ी पफी स्लीव इसे बिल्कुल अलग बना रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Social Media
सारा अली के लुक्स को देख लोगों को उनका रैंप वॉक का एक्सप्रेशन जरा भी पसंद नहीं आया। वहीं उनके ब्लाउज की स्लीव देख कई ट्रोलर ने उसे रजाई कह कर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक ट्रोलर ने कहा कि वो रजाई पहन कर क्यों चली आईं है? वहीं उनके रैंप वॉक को लोगों ने कंगना की कॉपी बताया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।