बॉलीवुड के सितारे अब एयरपोर्ट पर गजब के स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं। दूसरा फैशन रैंप बन चुका एयरपोर्ट हर किसी ना किसी एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक से गुलजार रहता है। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तारा सुतारिया का ग्लैमरस लुक एक बार फिर फैंस को दीवाना बना रहा है।
तारा सुतारिया ने एयरपोर्ट पर दिखाया ऐसा फैशन, फैंस बोले- सर्दी में करा दिया गर्मी का एहसास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तारा सुतारिया ने क्रॉप स्वेटर और जींस के साथ फैशन का लेवल हाई कर दिया है। वैसे तो तारा का लुक हमेशा इंप्रेसिव होता है। वो अक्सर ही क्रॉप टॉप और जींस में स्पॉट होती हैं। जिसमें वो अपनी टोंड मिड रीफ को फ्लांट करते दिखती हैं।
एयरपोर्ट पर तारा का लुक आरामदायक होने के साथ ही भरपूर ग्लैमरस था। मशहूर ब्रांड Zara का क्रॉप स्वेटर पहना था। जिसकी टर्टल नेक और फुल स्लीव इसे ठंड से बचाने के लिए शानदार दिख रही थी। वहीं इस क्रॉप स्वेटर के साथ तारा ने नीले रंग की डेनिम की हाई वेस्ट स्किनी जींस कैरी की थी। वहीं इसके साथ काले रंग का स्नीकर और स्लीक हाई बन बना रखा था। वहीं तारा का नो मेकअप लुक और मुंह पर मास्क उन्हें सेफ्टी दे रहा था।
बोल्ड तस्वीरों के बाद तारा सुतारिया का एयरपोर्ट लुक दिखा इंप्रेसिव, इन कपड़ों में आईं नजर
वैसे बता दें कि आप भी इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। क्योंकि Zara ब्रांड का ये क्रॉप स्वेटर उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 2790 रुपये में उपलब्ध है। आप चाहें तो इस लुक को ऑल ब्लैक लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं।
तारा सुतारिया इन लहंगों में दिख रही थीं बला की खूबसूरत, फैंस बोले- 'नजरें हटाना है मुश्किल'
बता दें कि पिछले दिनों तारा सुतारिया ब्वॉयफ्रेंड के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने मालदीव गई थीं। जिसकी ग्लैमरस बिकनी लुक की तस्वीरें तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं तारा जल्दी ही फिल्म तड़प में न्यू स्टार किड अहान शेट्टी के साथ नजर आने वाली हैं।