फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लोबल इवेंट पर सारा अली खान ने पहनी प्रिंटेड साड़ी, पारंपरिक लुक फैंस को आ रहा खूब पसंद

Mon, 27 Sep 2021 06:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan wear multi coloured Saree at global Event looks stunning
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में समुंदर किनारे छुट्टियां बिताते नजर आईं। इस दौरान सारा अली खान का बिकिनी लुक सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सारा अली खान के बीच लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा सारा अली कभी ड्रेस तो कभी शॉर्ट्स में भी दिख जाती हैं। वैसे तो सारा को चिकनकारी सूट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में देखा और पसंद किया गया। सारा की बोल्ड अदाओं पर हर कोई फिदा है लेकिन अब सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में सारा अली खान का लुक बिल्कुल अलग है। सारा ने इस बार साड़ी पहनी है। उनका ये ट्रेडिशनल अंदाज पिछले सभी लुक्स से एक दम अलग है। सारा अली खान साड़ी में बेहद प्यारी लग रहीं है। उन्होंने साड़ी पहनकर इठलाते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। आप भी देखिए प्रिंटेड साड़ी में सारा अली खान का ट्रडिशनल अंदाज

sara ali khan wear multi coloured Saree at global Event looks stunning
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान की इस तस्वीर में उन्हें भारतीय परिधान में देखा जा सकता है। सारा ने गाजीरी रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी है। जिसमें कई और रंगों के प्रिंट बने हुए हैं। इस साड़ी लुक में फैंस सारा को काफी पसंद कर रहे हैं।

sara ali khan wear multi coloured Saree at global Event looks stunning
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

उन्होंने अपने साड़ी लुक के साथ कोई भी मॉडर्न टच को शामिल नहीं किया है। बल्कि पूरी तरह से एक पारंपरिक भारतीय नारी की तरह तैयार हुई हैं। उन्होंने प्रिंटेड साड़ी पहनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan wear multi coloured Saree at global Event looks stunning
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

अपने साड़ी लुक को पूरा करने के लिए सारा ने अपने कपड़ों से मैच करती हुई गाजरी और पीली चूड़ियां पहनी हैं। साथ ही झुमके कैरी किए हैं। हल्का मेकअप और माथे में छोटी सी बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को जस्टिफाई कर रही है।

विज्ञापन
sara ali khan wear multi coloured Saree at global Event looks stunning
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

खास बात ये है कि सारा ने पारम्परिक साड़ी लुक किसी फिल्म के सीन या किसी शादी समारोह के लिए नहीं बल्कि एक ग्लोबल इवेंट के लिए कैरी किया है। रंग बिरंगी साड़ी में सारा अली खान को देख फैन्स फिदा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सारा के साड़ी पहनने पर खूब तारीफ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed