सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग के साथ साथ लुक्स को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। देसी लुक में हमेशा फैंस की तारीफ लूटने वाली सोनाक्षी का वेस्टर्न अवतार भी कुछ नहीं होता। सोनाक्षी अपने फैशन स्टाइल को लेकर लगातार फैंस को इम्प्रेस करती हैं। कभी ब्राइडल फोटो शूट तो कभी बोल्ड और ग्लैमरस लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर सोनाक्षी स्पष्ट बता देती हैं कि कोई भी लुक हो वह सब को बखूबी कैरी करना जानती है और बेस्ट दिख सकती हैं। सोनाक्षी हर बार अपने डिफरेंट स्टाइल से लोगों को हैरान करती हैं। अधिकतर सोनाक्षी को कूल और क्लासी कपड़ों में देखा जाता है। इस बार फिर सोनाक्षी ने बेहद अलग और क्लासी लुक कैरी किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनाक्षी का नया लुक और डिफरेंट आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप भी सोनाक्षी के रेट्रो-क्लासिक लुक पर एक नजर डालिए और सोनाक्षी से लीजिए स्टाइलिश दिखने के टिप्स।
सोनाक्षी का रेट्रो क्लासिक लुक आया सामने, एक्ट्रेस की ब्लू ड्रेस पर आ जाएगा आपका भी दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन