Saree Draping Trick: साड़ी की प्लीट्स बनाने में होती है परेशानी तो इन तरीकों को अपनाएं
साड़ी पहनने में सबसे मुश्किल काम होता है, उसकी प्लीट्स बनाना। आज के इस लेख में हम आपको प्लीट्स बनाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करें बॉडी शेपर का इस्तेमाल
अगर आप साड़ी पहनते वक्त बॉडी शेपर का इस्तेमाल करेंगी तो ये ना सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि इसकी मदद से आप आसानी से साड़ी पहन पाएंगी। पेटीकोट की वजह से साड़ी में झोल आने लगता है, वहीं बॉडी शेपर इस समस्या को आपसे दूर रखेगा।
साड़ी को टकइन करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
साड़ी को टकइन करते वक्त ये ध्यान रखें कि पेटीकोट ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। अगर ये ज्यादा टाइट होगा तो आप प्लीट्स को सही से अंदर नहीं कर पाएंगी। इतना और ध्यान रखें कि ये ज्यादा ढीला ना हो। ढीली साड़ी टकइन होने पर खुलने का डर रहेगा।
पहले कंधे के प्लीट्स को बनाएं
साड़ी पहनते वक्त सबसे पहले कंधे के प्लीट्स को बनाएं। ऐसा करने से आपका पल्लु पहले सेट हो जाएगा। इसके बाद आपको लोअर प्लीट्स बनाने में आसानी होगी।
प्लीट्स बनाने के तुरंत बाद लगाएं पिन
जब आप साड़ी की लोअर प्लीट्स बना रही हों तो पिन को पास में ही रखें। बराबर तरीके से प्लीट्स बनाने के बाद इसे पेटीकोट के अंदर करें और तुरंत पिन लगा लें। ताकि ये फिसले नहीं।