फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: पार्टी में साड़ी लुक से करना है सबको इंप्रेस, तो फॉलो करें ये ट्रिक्स

Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Saree Draping Tips to Look Stylish and Gorgeous How To wear Saree
Alia Bhatt - फोटो : instagram

सारे परिधान एक तरह और साड़ी का लुक एक तरह। शादी-पार्टी हो या तीज-त्योहार, हर इवेंट में लड़कियों के लिए साड़ी सबसे अधिक उपयुक्त होती है। खास बात ये है कि जैसा लुक साड़ी में महिलाओं का आता है, वैसा न तो वेस्टर्न और न ही किसी अन्य पारंपरिक परिधान में मिलता है। अगर आप सलीके से साड़ी को कैरी करते हैं तो महफिल में सबसे अलग और खूबसूरत आप ही दिखेंगी। साड़ी भले ही पारंपरिक परिधान है लेकिन उसे कैरी करने के तरीके से साड़ी लुक को मॉडर्न टच दिया जा सकता है। जिससे आपका पारम्परिक लुक स्टाइलिश और फैशनबल दिखता है। अब साड़ियों में एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। परम्परागत साड़ियों को मॉर्डन टच देने के लिए स्टाइलिश ब्लाउज आ गए हैं। इतना ही नहीं सिल्क, ऑर्गेंजा, बनारसी, सिफॉन तरह तरह की साड़ियों की वैराइटी भी आपको मिल जाती है अपने लुक को निखारने के लिए। लेकिन सबसे जरूरी है कि आप साड़ी कैरी कैसे करते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं केवल एक या दो तरह से साड़ी को कैरी करती हैं, जिसकी वजह से उनका लुक साधारण सा लगने लगता है। लेकिन अगर आप साड़ी पहनते समय कुछ आसान से ट्रिक्स को फॉलो करें तो आप एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं, जिसे आप पार्टी में कैरी कर सबसे आकर्षक दिख सकती हैं। तो चलिए जानते साड़ी से स्टाइलिश दिखने के कुछ आसान ट्रिक्स और टिप्स।  

शिल्पा शेट्टी

Saree Draping Tips to Look Stylish and Gorgeous How To wear Saree
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty

आप अपने साड़ी लुक के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। जैसे आप साड़ी के साथ बेल्ट को टीमअप कर सकते हैं। ये स्टाइल आपकी साड़ी को नया लुक देगा, जो स्टाइलिश तो होगा ही साथ ही आपकी बॉडी टोन्ड को फ्लॉन्ट भी करेगा।

Saree Draping Tips to Look Stylish and Gorgeous How To wear Saree
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

साड़ी को मॉडर्न अंदाज में कैरी करना चाहते हैं को इसे पैंट स्टाइल में पहन सकते हैँ। लेगिंग्स या जींस किसी के भी ऊपर आप साड़ी को ड्रेप कर सकते हैं। इसके लिए पहले साड़ी की प्लीट्स बनाएं और उसे अपनी कमर पर मिडिल में एडजस्ट कर लें। फिर साड़ी को पीछे से आगे की ओर लाते हुए प्लीट्स सेट कर लें। शोल्डर पर पिनअप करते हुए पल्लू को हल्का सा लूज रखें। ये स्टाइल आपको पार्टी में सबसे अलग और ग्लैमरस लुक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saree Draping Tips to Look Stylish and Gorgeous How To wear Saree
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

ब्लाउज और पल्लू को दें ट्विस्ट

इन दिनों साड़ी से ज्यादा ब्लाउज पर फोकस हो रहा है। आप ब्लाउज की डिजाइन ऐसी बनवा सकते हैं जो आपको आकर्षक लुक दें। इसके अलावा क्राॅप टाॅप के साथ या जैकेट स्टाइल शॉर्ट टॉप के साथ भी आप साड़ी को कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा पल्लू में बदलाव लाकर आप एक नया स्टाइल कैरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Saree Draping Tips to Look Stylish and Gorgeous How To wear Saree
साई पल्लवी - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai

पार्टी में ऐसी साड़ी का चयन करें जो मौके के अनुरूप हो। जैसे किसी शादी या पारंपरिक कार्यक्रम में आप बनारसी सिल्क साड़ी को कैरी कर सकते हैं तो वहीं ऑफिस पार्टी या अन्य किसी इवेंट में ऑर्गेंजा या रफल साड़ी पहन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed