फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: शरीर के हिसाब से कौन से फैब्रिक की साड़ियां आप पर लगेंगी बेस्ट, जानिए यहां

Sat, 19 Feb 2022 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Feb 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Saree Hacks Choose Perfect Saree for Your Body Type
बाॅडी शेप के मुताबिक साड़ी का चयन - फोटो : instagram/aliaabhatt/

महिलाएं साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। किसी खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। ऑफिस की पार्टी हो या फिर कोई पारिवारिक कार्यक्रम, पूजा पाठ से शादी समारोह तक साड़ी हर मौके पर परफेक्ट लुक देती है। आम महिलाओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक में साड़ी का क्रेज है। महिलाएं साड़ी पहनना तो पसंद करती हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि उनके शरीर के शेप व टाइप के मुताबिक किस तरह की साड़ी उन पर परफेक्ट लगेगी। अक्सर महिलाएं खुद भी महसूस करती हैं कि उनके ऊपर कुछ फैब्रिक की साड़ियां अधिक सूट करती हैं और किसी साड़ी में वह अधिक मोटी या कम हाइट की दिखती हैं। ऐसे में साड़ी खरीदने से पहले आप को यह पता होना चाहिए कि आपके शरीर की बनावट के मुताबिक किस तरह की साड़ी   परफेक्ट लुक देगी। चलिए जानते हैं कौन से फैब्रिक की साड़ियां आपके बाॅडी टाइप पर बेस्ट लगेगी।

Saree Hacks Choose Perfect Saree for Your Body Type
बाॅडी शेप के मुताबिक साड़ी का चयन - फोटो : instagram/suhanakhan

पतली लड़कियों के लिए साड़ी

अगर आप स्किनी बॉडी टाइट हैं तो कई सारे फैब्रिक की साड़ियां आप को और अधिक पतला दिखा सकती हैं। ऐसे में अधिक पतली लड़कियों को साड़ी के फैब्रिक का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। स्किन बॉडी टाइप वाली लड़कियां कॉटन की साड़ी, सिल्क या ऑर्गेंजा साड़ियों का चयन कर सकती हैं। यह साड़ियां आपके फिगर को अधिक प्रभावी देखा सकते हैं। पतली होने के साथ ही अगर आप लंबी भी हैं तो हैवी बाॅर्डर वर्क वाली साड़ियां पहनें।  वहीं अगर आप पतली तो हैं लेकिन लंबाई अधिक नहीं है तो बोल्ड प्रिंट्स की साड़ियां न पहनें। थिन बॉर्डर की साड़ियों का चयन कर सकती हैं।

Saree Hacks Choose Perfect Saree for Your Body Type
बाॅडी शेप के मुताबिक साड़ी का चयन - फोटो : instagram/balanvidya

प्लस साइज बॉडी शेप

जो महिलाएं ओवर वेट होती हैं या जिनकी बॉडी टाइप प्लस साइज होता है, उन्हें शिफाॅन, सैटन, लिनन और सिल्क फैब्रिक का साड़ियां पहननी चाहिए। यह आपके मोटे शरीर को बैलेंस लुक दे सकती हैं। वहीं मोटी लड़कियों को काॅटन या ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ियों को पहनने से बचना चाहिए। इस तरह की साड़ियां आपके शरीर को अधिक फूला हुआ दिखाती हैं। प्लस साइज की महिलाएं पतले दिखने के लिए साड़ी के साथ ही ब्लाउज डिजाइन पर भी ध्यान दे सकती हैं, जैसे फुल स्लीव्स ब्लाउज, सिल्क और हैंडलूम साड़ियों को कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saree Hacks Choose Perfect Saree for Your Body Type
बाॅडी शेप के मुताबिक साड़ी का चयन - फोटो : Instagram/norafatehi

पियर शेप बॉडी

जिन महिलाओं के शरीर का निचला हिस्सा हैवी और ऊपरी भाग पतला होता है, उनकी पियर शेप बाॅडी होती है। इस तरह के शरीर के शेप में कमर कर्वी होती है। इसमें पियर शेप बाॅडी पर आपको फिगर बैलेंस करने के लिए शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ियों का चयन करना चाहिए। यह आपके बॉडी कर्व्स को अच्छे से हाइलाइट करती है। इस तरह के बॉडी टाइप वाली महिलाएं बोल्ड कलर और बॉर्डर वाली साड़ियों से खुद को स्टाइल करें। शिफॉन की साड़ी पहन रही हैं तो सीधा पल्लू अधिक आकर्षक लगेगा।

विज्ञापन
Saree Hacks Choose Perfect Saree for Your Body Type
बाॅडी शेप के मुताबिक साड़ी का चयन - फोटो : instagram/kanganaranaut

एप्पल शेप बॉडी

वह महिलाएं जिनके सीने से पेट और हिप एरिया ज्यादा भारी होता है, उन्हें एप्पल शेप कहते हैं। ऐसी महिलाओं को टमी फैट को छुपाने के लिए सिल्क फैब्रिक की साड़ियां पहननी चाहिए। जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियों से भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं। हो सके तो नेट की साड़ियां न पहने, क्योंकि नेट की साड़ी बैली फैट को अधिक हाइलाइट करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed