Saree Look For Sawan: इन 5 अभिनेत्रियों के साड़ी लुक ने इंटरनेट पर मचाया कहर, आप भी टिप्स लेकर हों तैयार
Trendy Saree Look For Sawan 2025: सावन के महीने में आप खुद भी खूबसूरत सा साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर अगर तैयार होंगी, तो लोग आपको देखते ही तारीफ करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर
त्योहारों के सीजन में इस तरह की घरचोला साड़ी काफी खूबसूरत लगती है। इस साड़ी की अपनी सबसे अलग पहचान होती है। इसे आप सोनम कपूर की तरह सीधे पल्लु में बांधकर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर उसमें गजरा लगाएं। इसके साथ ज्वेलरी को हल्का रखें, क्योंकि ये साड़ी अपने में ही काफी खूबसूरत दिखती है।
माधुरी दीक्षित
इस तरह की बनारसी साड़ी आप सावन के महीने में कैरी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित का ये लुक आपको भी खूबसूरत दिखने में काफी मदद करेगा। इस तरह की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसके साथ बालों में स्लीक स्टाइल से गजरा लगाएं और माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। इसके साथ हाथों में चाहें तो हरे रंग की चूड़ियां पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
सावन का महीना है, और हरे रंग की साड़ी न पहनी जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में आप जान्हवी कपूर से टिप्स लेकर ऐसी बांधनी प्रिंट की साड़ी कैरी कर सकती हैं। हरे रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और लुक को चोकर के साथ कंप्लीट करें। इसके साथ बालों में ढीली-ढीली चोटी बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
लाल रंग सुहाग की निशानी है। ऐसे में आप सावन के महीने में ऐसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। कीर्ति सुरेश के इस लुक से टिप्स लेकर आप जब तैयार होंगी, तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। इसके साथ अपने बालों को हाफ टाई करें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। इसके साथ चाहें तो हरे रंग की चूड़ियां पहनें।