Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Sawan Somwar 2025 Yellow Sarees Collection Inspired By Bollywod Actresses For Sawan First Somwar
{"_id":"6871e61628d265e45c0b7d87","slug":"sawan-somwar-2025-yellow-sarees-collection-inspired-by-bollywod-actresses-for-sawan-first-somwar-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somvar 2025: सावन के पहले सोमवार पर पहनें ऐसी पीली साड़ी कि हर कोई कहेगा, Wow","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sawan Somvar 2025: सावन के पहले सोमवार पर पहनें ऐसी पीली साड़ी कि हर कोई कहेगा, Wow
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:00 PM IST
सार
Sawan Somwar 2025: सावन के सोमवार पर शिव जी की पूजा के साथ महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर एक खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज में खुद को सजा सकती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी साड़ी लुक सबकी नजरों में छा जाए तो कुछ अभिनेत्रियों के पीली साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सावन में पहनें पीले रंग की साड़ी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Sawan Somwar 2025: सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो गई है। वहीं सावन माह का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। वैसे तो यह पूरा महीना ही आध्यात्मिक और पावन माना जाता है, लेकिन सावन के सोमवार के दिन शिवभक्त व्रत करते हैं और महादेव की विशेष पूजा अनुष्ठान में शामिल होते हैं। सावन में हरा रंग खुशहाली, हरियाली और उन्नति का प्रतीक है लेकिन सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने जा रही हैं तो पीले रंग के परिधान को अपनाएं।
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अवसरों के मौके पर पीला रंग धारण करना शुभ माना जाता है। सावन के सोमवार पर भी भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर एक खूबसूरत और पारंपरिक अंदाज़ में खुद को सजा सकती हैं।अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी साड़ी लुक सबकी नजरों में छा जाए तो कुछ अभिनेत्रियों के पीली साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
2 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
नेट की साड़ी
इस मौसम में हल्की लेकिन देखने में खूबसूरत साड़ी को अपना सकती हैं। मानसून में ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी कमाल का लुक देगी। इसमें हवा भी आस-पास होती रहती है, जिस कारण उमस भरी गर्मी में इसे कैरी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इस साड़ी के साथ बालों को अलग स्टाइल में कैरी करें। ऐसी ब्रेडेड हेयर स्टाइल आज-कल काफी कमाल की लगती है।
3 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी
त्योहार पर रॉयल लुक चाहती हैं तो सावन के पहले सोमवार पर अपनी वार्डरोब से कांजीवरम सिल्क निकाल लें। इस तरह की साड़ी पहनने का यह अच्छा मौका है। अगर आपके पास भी कांजीवरम सिल्क की साड़ी है तो बिना झिझके शिव जी की पूजा के लिए कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी
अगर सावन के पहले सोमवार पर किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हो रही हों तो इस तरह की ऑर्गेंजा साड़ी का चयन कर सकती हैं। पीले रंग की साड़ी पर खूबसूरती से थ्रेड वर्क किया गया है। ये साड़ी बेहद क्लासी लुक देगी और आप भीड़ में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। मिनिमल मेकअप और मैचिंग ब्लाउज के साथ साड़ी को कैरी करें।
विज्ञापन
5 of 5
सावन सोमवार पर पहले पीले रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
काजोल की साड़ी
अगर आप किसी पूजा के लिए साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो इस तरह की पीले रंग और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये देखने में काफी क्लासी लुक देती है। साथ ही सावन में इस तरह की सिंपल और हल्की पीली साड़ी के साथ हरे रंग की चूड़ियां आपके लुक में अधिक निखार लाएगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।