फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: शाहिद कपूर की इस एक्ट्रेस ने बालों में लाल गुलाब लगाकर दिया यूं पोज, नई नवेली दुल्हन की तरह आईं नजर

Tue, 12 Jul 2022 03:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor heroine mrunal thakur white and red floral print saree look regel for new film promotion
Mrunal Thakur - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी हैं। वहीं एक के बाद एक उनकी फिल्म भी रिलीज होने को तैयार है। करियर की शुरूआत शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी से करने के बाद अब वो अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयार हैं। इंस्टाग्राम पर मृणाल ने अपने नए लुक की तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमे वो किसी नई नवेली दुल्हन जैसी शर्माती दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक भी फैंस नोटिस कर रहे हैं। 

shahid kapoor heroine mrunal thakur white and red floral print saree look regel for new film promotion
mrunal thakur - फोटो : instagram

ट्रेडिशनल लुक में तैयार मृणाल का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा हैं। प्रमोशनल इवेंट के लिए रेडी मिस ठाकुर ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को चुना है। सफेद रंग की साड़ी पर लाल रंग के प्रिंट बने हैं। जिसके साथ मृणाल ने मैचिंग का सफेद स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। जिसकी वी नेकलाइन और बैकलेस डिजाइ परफेक्ट है। वहीं इस सिंपल सी दिख रही साड़ी के साथ मैच ज्वैलरी काफी शानदार है।

shahid kapoor heroine mrunal thakur white and red floral print saree look regel for new film promotion
mrunal thakur - फोटो : instagram

लाल रंग के फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को मृणाल ने मोतियों के चोकर नेकपीस के साथ मैच किया है। साथ में पर्ल स्टड ईयररिंग काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं मिस ठाकुर का ये लुक बिल्कुल रीगल दिख रहा है। जिसे उन्होंने सेंटर पार्टेड हेयर और लो बन के साथ बालों में लाल गुलाब के साथ पूरा किया है। बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाईनर के साथ रेड लिपस्टिक पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor heroine mrunal thakur white and red floral print saree look regel for new film promotion
mrunal thakur - फोटो : instagram

बता दें कि मृणाल ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की थी। वहीं मृणाल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए म्यूज भी बन चुकी हैं। स्टाइल के मामले में मृणाल बोल्ड आउटफिट से लेकर कंफर्टेबल और चिक लुक में नजर आती हैं। जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पेज पर भी दिखती है। 

विज्ञापन
shahid kapoor heroine mrunal thakur white and red floral print saree look regel for new film promotion
mrunal thakur - फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर की ये प्रिंटेड साड़ी डिजाइनर क्षितिज जलौरी के कलेक्शन से ली गई है। जिसका रूबी सिल्क फैब्रिक बेहद खूबसूरत है। जिस पर लाल रंग के प्रिंट बने है। बात करें इस साड़ी की कीमत की तो ये करीब 27 हजार रुपये की है। जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नही है। लेकिन अगर आप इस लुक को रिक्रिएट करना चाहते हैं। तो लाल रंग के प्रिट की साड़ी को पहन सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed