{"_id":"609136bfc144df5e8e0f072a","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-blue-satin-saree-impress-fans-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा राजपूत की साड़ी की हुई थी जमकर चर्चा, पल्लू लेने का स्टाइल था सबसे जुदा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मीरा राजपूत की साड़ी की हुई थी जमकर चर्चा, पल्लू लेने का स्टाइल था सबसे जुदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 04 May 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत शादी के बाद से ही अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहीं। डिनर डेट से लेकर इवेंट और अवॉर्ड शो तक में मीरा गजब के कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइलिश कपड़ों में स्पॉट होती थीं। हर बार उनके हाई फैशन की वजह से जहां फैशन एक्सपर्ट तारीफ किए बिना नहीं रह पाते तो वहीं दूसरी तरफ शाहिद के फैंस भी मीरा के दीवाने हो गए। इसी कड़ी में साल 2017 में डिनर डेट के लिए निकलीं मीरा राजपूत की साड़ी ने जमकर लाइमलाइट बटोरी।
2 of 5
fashion
स्टाइल के मामले में मीरा हमेशा ही बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। मीडिया के कैमरों में कैद मीरा नीले रंग की साड़ी पहने गजब की आकर्षक लग रही थीं। वहीं उनके सिल्वर एंब्रायडरी वाले ग्लैमरस ब्लाउज ने हर किसी का ध्यान खींचा। जिसे मीरा नीले रंग की प्लेन सैटिन की साड़ी संग पहने डिनर डेट पर शाहिद कपूर के साथ पहुंची थीं।
3 of 5
fashion
मीरा की ये साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस साड़ी का पूरा लुक जहां ब्लाउज से आ रहा था तो वहीं साड़ी के पल्ले को कैरी करना तरीका भी हाइलाइट रहा। नीले रंग की साड़ी के साथ क्रीम रंग का हैवी कामदार ब्लाउज और उसके पीछे मोतियों की लटकती लड़ी उनके लुक को इंप्रेसिव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fashion
मीरा ने अपने इस लुक को बेहद सिंपल मेकअप के साथ हमेशा की तरह ही पूरा किया था। साइड पार्टीशन हेयर और ईयररिंग्स के साथ उन्होंने नेकपीस को स्किप किया था। हाथों में पल्लू फंसाए उनका लुक कमाल का था। हालांकि मीरा से पहले भी इस लुक में बीटाउन का कपल नजर आ चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
fashion
मीरा राजपूत के इस लुक को ट्राई करने से पहले हूबहू ऐसी ही साड़ी के साथ शिल्पा शेट्टी भी कैमरे में कैद हो चुकी थीं। उन्होंने मरून रंग की सैटिन की प्लेन साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज को चुना था। इसके साथ ही शिल्पा भी इस साड़ी के पल्लू को हाथों में लपेटे नजर आईं थीं। वहीं साथ में उनके पति राज कुंद्रा भी मौजूद थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।