{"_id":"62a6f999daf4087af53306e0","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-gorgeous-look-in-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Kapoor: एक्ट्रेस से कम स्टाइलिश नही हैं मीरा राजपूत, शाहिद संग खिंचवाईं तस्वीरें तो फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mira Kapoor: एक्ट्रेस से कम स्टाइलिश नही हैं मीरा राजपूत, शाहिद संग खिंचवाईं तस्वीरें तो फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत का फिल्मों से दूर-दूर तक नाता नही हैं। लेकिन स्टाइल और फैशन के मामले में वो किसी भी एक्ट्रेस से कम नही हैं। ग्लैमरस लुक से वो हर एक्ट्रेसेज को टक्कर देती दिखती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव मीरा अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिसमे उनके फैशन सेंस की फैंस भी तारीफ करते हैं।
2 of 6
mira rajput
- फोटो : instagram
वैसे मीरा अक्सर ही किसी ना किसी ब्रांड को एंडोर्स करते दिखती हैं। लेकिन बात जब उनके पर्सनल स्टाइल की आती है वो उसमे भी इंप्रेस कर ही लेती हैं। पिछले दिनों करण जौहर की पार्टी में पति शाहिद कपूर संग पहुंची मीरा का लुक किसी ग्लैमरस एक्ट्रेस से कम नहीं था। फाल्गुनीशेन पिकॉक की कस्टम मेड ड्रेस में रेडी मीरा गॉर्जियस दिख रही थीं।
3 of 6
mira rajput, shahid kapoor
- फोटो : instagram
फ्रंट से ओपन स्लिट के साथ ही नूडल स्ट्राईप स्लीव और प्लजिंग नेकलाइन उनकी ड्रेस को बोल्ड बना रही थी। जिसे मीरा ने काफी स्टाइल के साथ कैरी किया था। इस ब्लैक कलर की ड्रेस पर सिल्वर कलर की एम्बेलिश्मेंट की गई थी। जिसे मीरा ने डायमंड की ईयररिंग्स और रिंग के साथ मैच किया था। वहीं कोहल रिम्ड आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ही हेयरस्टाइल भी ऑन द प्वाइंट था। ब्लैक पम्प्स पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए काफी दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा ने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। जिसमे वो पति शाहिद कपूर के साथ पोज दे रही हैं। मीरा की इन तस्वीरों पर फैंस लवली, स्टनिंग और गॉर्जियस जैसे कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि मीरा का हर स्टाइल काफी अलग होता है।
विज्ञापन
5 of 6
mira rajput
- फोटो : instagram
समर सीजन में रेडी मीरा ने इस तस्वीर में मल्टीकलर प्रिंट की शर्ट के साथ लाइट शेड की जींस को मैच किया है। जिसके साथ उनका मेकअप काफी सिंपल है। वहीं ये लुक मीरा के सिंपल स्टाइलिश लुक को दिखा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।