{"_id":"6707aaa8857608f2f805f9f7","slug":"shardiya-navratri-2024-day-9-colour-of-maa-siddhidatri-and-her-bhog-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Day 9 Colour: माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े, ये हैं बेस्ट विकल्प","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri Day 9 Colour: माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े, ये हैं बेस्ट विकल्प
Navratri 2024 9th Day: दशहरा के एक दिन पहले शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन लोग मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से माता के इस स्वरूप की पूजा करता है तो उसे सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ ही उसके सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और धन की कमी भी नहीं रहती। इसी दिन लोग अपने घर में कंजक भी बैठाते हैं।
माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनका प्रिय भोग लगाते हैं और पूजा में उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनते हैं। यदि आप भी मां सिद्धिदात्री की पूजा करना चाहते हैं तो लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा में बैठें। लाल रंग के आउटफिट तो महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के पास होते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इसे पहन सकते हैं।
2 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
साड़ी
पूजा के लिए लाल रंग की साड़ी से बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। नवरात्रि में माता रानी के नौवें स्वरूप की पूजा के लिए आप लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में गोल्डन बॉर्डर वाली ऐसी ही साड़ी पूजा में पहनें।
3 of 6
sonarika bhadoria
- फोटो : instagram
बांधनी सलवार-सूट
ये जरूरी नहीं है कि हर कोई साड़ी पहनने में सहज हो, ऐसे में आप ऐसा बांधनी प्रिंट का सलवार सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक सादगी भरा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
पहनें अनारकली
माता रानी की पूजा में अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो इस तरह का अनारकली सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े
- फोटो : instagram
ट्यूनिंग करके पहनें आउटफिट
मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा में आप अपने पार्टनर के साथ मैचिंग करके भी आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ऐसा मिरर वर्क वाला आउटफिट आपके लुक को पारंपरिक दिखाने में मदद करेगा। लाल रंग के आउटफिट पर चमकते हुए मिरर अच्छे दिखते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।