शहनाज गिल के फैंस वैसे तो उनकी तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार खुद शहनाज ने एक के बाद एक कई सारे फोटोशूट साझा कर फैंस को सरप्राईज दिया है। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक देख सब दीवाने हो रहे हैं। बता दें कि पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज बिग बॉस 13 के घर से ही फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की बाढ़ सी आ गई। यहीं नहीं शहनाज के फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं। वहीं बात करें वर्कफ्रंट की शहनाज वीडियो सॉन्ग के साथ हीं पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शहनाज ने बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद से अपने लुक्स के साथ खासा मेकओवर किया है। पिछले लॉकडाउन के समय ही उन्होंने अपना बढ़ा वजन कम कर फैंस को चौंका दिया था। वहीं अब उनका मेकओवर वाला लुक हर किसी को इंप्रेस करता है। इस बार भी उन्होंने फोटोशूट के जरिए फैंस को रिझाने की कोशिश की है।
शहनाज गिल की तस्वीरों ने फैंस को किया इंप्रेस, एक के बाद खूबसूरत लुक में आईं सामने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन