फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ की अदाएं चुराती दिखीं शहनाज गिल, पहन लिया मिलता-जुलता कपड़ा

Sat, 13 Feb 2021 04:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 13 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill or katrina kaif who wore white stripe outfit better
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज गिल बिग बॉस 13 के घर में एंट्री के साथ ही सुर्खियां बटोर रही थीं। अब तो वो काफी मशहूर हो गई हैं। वहीं उनका लुक भी पूरी तरह से बदल चुका है। कभी क्यूट तो कभी ग्लैमरस तस्वीरों से शहनाज फैंस के दिलों पर राज करती हैं। पंजाब की कटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन चुकीं शहनाज का नया लुक इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है कटरीना कैफ।

shehnaaz gill or katrina kaif who wore white stripe outfit better
shehnaaz gill - फोटो : instagram

दरअसल, इन तस्वीरों में शहनाज ने कटरीना कैफ के लुक को कॉपी किया है। जिसमे वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, हाल ही में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर सफेद स्ट्राईप आउटफिट में तस्वीरें साझा की हैं। वैसे तो इन क्लोजअप तस्वीरों को देख अंदाजा नहीं लग पा रहा कि ये पैंट सूट या ड्रेस। पर इस आउटफिट में शहनाज का मेसमराइज करता लुक शानदार दिख रहा है। 

shehnaaz gill or katrina kaif who wore white stripe outfit better
shehnaaz gill - फोटो : instagram

जिसे उन्होंने पिंक लिप्स और गुलाबी आंखों के मेकअप के साथ पूरा किया है। जिसके साथ स्ट्रेट हेयर शहनाज को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी दिख रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने बताया कि ये मेकअप उन्होंने खुद से किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill or katrina kaif who wore white stripe outfit better
katrina kaif - फोटो : instagram

शहनाज की इन तस्वीरों के सामने आते ही कटरीना कैफ की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमे उन्होंने सफेद रंग के स्ट्राइप वाला पैंटसूट पहन रखा है। इवेंट में शामिल होने गोवा पहुंची कटरीना इस पैंटसूट में कमाल लग रही थीं। जिसे उन्होंने कोहल आईज और न्यूड शेड के लिपकलर के साथ पूरा किया था। 

विज्ञापन
shehnaaz gill or katrina kaif who wore white stripe outfit better
katrina kaif - फोटो : instagram

जबकि बालों में मेसी पोनी टेल और चेहरे पर गिरे बाल कटरीना को बॉस लेडी लुक दे रहे हैं। कटरीना की इन तस्वीरों को देखने से लग रहा है कि शहनाज गिल ने कटरीना के लुक को कॉपी किया है। फिलहाल शहनाज का नया वीडियो एलबम रिलीज होने वाला है। जिसमे वो कश्मीर की लड़की बनीं दिख रही हैं। इस वीडियो की झलक शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed