शहनाज गिल के फैंस उनकी हर अदा पर मरते हैं। वहीं शहनाज भी फैंस को निराश होने का मौका नहीं देती। एक के बाद उनके क्यूट लुक हर किसी की निगाहों में आ ही जाते हैं। वैसे तो सोशल मीडिया पर सिडनाज की तस्वीरों की बहार रहती है। लेकिन इस बार शहनाज का ये बॉर्बी डॉल वाला लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
उफ्फ! बार्बी डॉल बनीं शहनाज गिल को देख फैंस हुए घायल, कर दी एक बार फिर ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पपराजी के कैमरे में कैद हुईं शहनाज की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं उनके फैन पेज पर भी इसकी तस्वीरें हैं। जिसमे शहनाज काले रंग के स्कर्ट और टॉप में बार्बी लुक में रेडी हैं। क्यूट बैंग्स और हाई मेसी पोनी टेल के साथ स्लीवलेस टॉप और मैटेलिक स्टाइल स्कर्ट में शहनाज ब्यूटी क्वीन लग रही हैं। वहीं साथ में इसके ब्राउन कलर के एंकल लेंथ बूट्स को मैच किया गया है।
शहनाज के इस शानदार ड्रेसिंग सेंस के साथ पिंक लिपस्टिक और ब्लश चिक्स खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं आंखों पर मस्कारा क्लैड काजल उन्हें बार्बी डॉल से कम नहीं दिखा रहा। शहनाज की इन तस्वीरों के सामने आते ही ये वायरल हो गईं। वहीं फैंस भी शहनाज को ऑल टाइम फेवरेट और दिल से जुड़ा हुआ स्टार बता रहे हैं।
शहनाज इस लुक में शूटिंग के लिए स्पॉट हुई थीं। जहां वो किसी नए काम के सिलसिले में रेडी हैं। वैसे अभी हाल ही में शहनाज नेइंस्टा पर अपनी स्किन फिट बॉडी हगिंग ड्रेस में तस्वीर साझा की है। जिसमे उनका लुक हर किसी को इंप्रेसिव लगा था। वहीं इस क्यूट अंदाज ने तो एक बार फिर शहनाज को हर किसी का पसंदीदा स्टार बना दिया है।
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज अक्सर ही कटरीना कैफ के स्टाइल को फॉलो करती हैं। वहीं बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद से ही शहनाज ने अपने लुक में काफी सारा परिवर्तन कर लिया है। जिसमे वेट लॉस से लेकर स्टाइल तक शामिल है। वहीं उनके फैंस शहनाज को जमकर सोशल मीडिया पर प्यार देते हैं।