लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी हमेशा अपने आउटफिट च्वॉइस से फैंस को इंप्रेस करती हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल आउटिंग का लुक हो या फिर फोटोशूट। हर बार वो कुछ ऐसा पहन कर आती हैं जो स्टाइलिश और ग्लैमरस होने के साथ ही शिल्पा को एलिगेंट लुक देता है। हर बार की तरह ही इस बार भी शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनका लेवेंडर लहंगा सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
वैसे तो लहंगे का नाम आते ही किसी ट्रेडिशनल लुक का ख्याल दिमाग में आता है। लेकिन शिल्पा का ये लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही ग्लैमरस भी है। इंडियाज गॉट टैलेंट में जज बनकर छोटे पर्दे पर इन दिनों वो नजर आ रही हैं। जिसके एक एपिसोड में वो इस लेवेंडर लहंगे को पहनी है। शिल्पा का ये कंटेम्प्रेरी लुक काफी आकर्षक है।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा ने इस लहंगे में अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। लेवेंडर कलर का ये लहंगा डिजाइनर शिवान एंड नरेश के कलेक्शन से लिया गया है। जिसकी खासियत इसमे की गई ग्लास सिकुइन वर्क और मोतियां हैं। वहीं इस ट्रेडिशनल लहंगे को कंटेम्प्रेरी लुक दिया है वन शोल्डर स्टाइलिश ब्लाउज ने। ब्लाउज की शोल्डर डिजाइन पर स्लिट बनी है। जिस पर इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
वहीं इस लहंगा का फैब्रिक ऑर्गेंजा सिल्क है। जिस पर हैवी वर्क किया गया है। वहींं कमर पर बनी पतली सी सिल्वर बेल्ट इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। वहीं शिल्पा ने इस लहंगे के साथ ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए दुपट्टे को कैरी नही किया है।
विज्ञापन
5 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
शिल्पा ने इस लहंगे को सिल्वर कलर की लार्ज हूप ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं उंगलियों में रिंग हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। शिल्पा ने इस लुक को स्मोकी ब्राउन आईज के साथ मैच किया है। वहीं इस लहंगे की कीमत भी हर किसी को हैरान कर सकती है। दरअसल, इस डिजाइनर कलेक्शन की कीमत है 3,95,000 रुपये।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।