फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी का नया ट्रेडिशनल अवतार ट्रेंड में, एक्ट्रेस ने सफेद साड़ी में दिया दो पल्लू का लुक

Fri, 08 Oct 2021 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 08 Oct 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty White Saree With netted Blouse Traditional look Photos
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

साड़ियों को मॉडर्न टच के साथ कैरी करने और पारंपरिक परिधानों के साथ एक्सपेरिमेंट करके एक नया लुक लेने के मामले में फेमस शिल्पा शेट्टी का नया लुक सामने आया है। इस बार उनके आउटफिट को लेकर शिल्पा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। शिल्पा का नया लुक हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग है। शिल्पा शेट्टी ने पारंपरिक लुक लिया है। शिल्पा ने एक बार फिर साड़ी पहनी है। उनके फैंस शिल्पा शेट्टी के नए आउटफिट का बेसब्री से इंतजार करते हैं कि इस बार एक्ट्रेस अपने परिधान में क्या ट्विस्ट लेकर आएंगी। शिल्पा अपने फैंस को निराश भी नहीं करतीं और हर बार एक नए ट्विस्ट के साथ अपने आउटफिट में नजर आती हैं। बात करें शिल्पा शेट्टी के नए लुक के बारे में तो इस बार शिल्पा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, लेकिन शिल्पा की सफेद साड़ी का स्टाइल अलग है। अगली स्लाइड्स में देखिए शिल्पा शेट्टी ने अपनी व्हाइट साड़ी में क्या ट्विस्ट दिया है। 

Shilpa Shetty White Saree With netted Blouse Traditional look Photos
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में शिल्पी किसी अपसरा के जैसे दिख रहीं हैं। शिल्पा की सफेद साड़ी लाॅन्ग स्कर्ट जैसा लुक दे रही है। जिसमें हल्की प्लीट्स दी गई हैं और कमर पर बेल्ट स्टाइल लुक है। शिल्पा की कमर पर सिल्वर कमरबंद दिख रहा है। साड़ी के साथ शिल्पा ने नेट का सफेद ब्लाउज पेयर किया है। जिसमें उनके गले के पास सिल्वर हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो किसी नेकपीस का लुक दे रहा है। शिल्पा ने फुल स्लीव का ब्लाउज पहना है। बाजुओं पर भी कढ़ाई का काम है, जिसपर नेक का पल्लू एड है जो उनके दूसरे हाथ के बाजुओं से जोड़ा गया है।

Shilpa Shetty White Saree With netted Blouse Traditional look Photos
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

इसके पहले शिल्पा ने पीले रंग की बेहद खूबसूरत स्टाइल की साड़ी पहनी थी। साड़ी में कम प्लीट्स हैं और बेल्ट नुमा कमर बंद को साड़ी के साथ जोड़ा है। वहीं साड़ी के पल्लू को इसी कमरबंद के नीचे से निकालकर लुक दिया गया है। शिल्पा के इस लुक में खास बात हैं उनका ब्लाउज। शिल्पा के ब्लाउज के स्लीव्स बलून स्टाइल में हैं और ब्लाउज कफ दिए हुए हैं। शिल्पा का ये लुक राॅयल और एथेनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty White Saree With netted Blouse Traditional look Photos
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा की इस साड़ी पर नजर डालें, इस बार शिल्पा ने पर्पल रंग की टाई-डाई साड़ी पहनी है। इस साड़ी में आगे स्लिट है। शिल्पा ने इस साड़ी का मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है, जो की डीप वी नेकलाइन शेप का है और हाफ स्लीव्स हैं। बैगनी और सफेद रंग की इस साड़ी में शिल्पा ने एथनिक वियर को एक सेक्सी ट्विस्ट दिया है। इसमें दुपट्टा स्टाइल पल्लू है। शिल्पा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा है। उन्होंने नोज रिंग, अधिक लंबे सिल्वर इयररिंग्स, सिल्वर चूड़ियां और फिंगर रिंग्स कैरी की है। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty White Saree With netted Blouse Traditional look Photos
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty

वैसे एक्ट्रेस की एक और येलो साड़ी लुक काफी वायरल हुआ है। तस्वीर में देख सकते हैं कि शिल्पा ने पीले रंग की साड़ी को एकदम अलग स्टाइल में ड्रैप किया है। उन्होंने साड़ी को मॉडर्न और कम्फर्टेबल लुक देने के लिए नीचे लेगिंग पहन रखी थी। इसके अलावा साड़ी में बेल्ट भी एड की थी। इस तरह की साड़ी स्टाइल परंपरागत लुक से अलग महिलाओं को आरामदायक और स्टाइलिश लुक देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed