{"_id":"6437ecc257e16c805d0a0a9b","slug":"shloka-mehta-dimond-neckless-worth-450-crore-akash-ambani-wife-gifted-by-mukesh-ambani-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद खास है श्लोका मेहता का ये नेकलस, कीमत जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बेहद खास है श्लोका मेहता का ये नेकलस, कीमत जानकर होगी हैरानी
Shloka Mehta Dimond neckless : मुकेश अंबानी का नाम देश के सबसे रहीस लोगों में गिना जाता है। ना सिर्फ बिजनेस की वजह से बल्कि अपनी लाइफस्टाइल की वजह से भी अंबानी परिवार सुर्खियों में रहता है। अगर बात करें मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और बहु की तो आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कोकिला बेन अंबानी से लेकर परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट तक काफी मंहगी चीजों की शौकीन हैं। इनका कलेक्शन काफी कमाल का होता है।
अगर महंगे गिफ्ट की बात की जाये तो हाल ही में श्लोका एक वजह से चर्चा में हैं और वो है उनका करोड़ों का नेकलेस। दरअसल, मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी बड़ी बहू को एक हार गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ऐसा बताया जाता है कि इस हार को कोई कॉपी नहीं कर सकता। ना ही इसके डिजाइन को दोबारा बनाया जा सकता है। आइए आपको भी इस हार की खासियत बताते हैं।
2 of 5
Nita Ambani
- फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक, श्लोका मेहता को ये हार उनकी शादी पर नीता अंबानी यानि कि उनकी सास ने तोहफे में दिया था। इस हार को Lebanese jeweller Mouawad कंपनी ने बनाया है। ये हार 200 कैरेट्स का है, जो कि काफी ज्यादा रेयर है।
3 of 5
Shloka Mehta Dimond neckless
- फोटो : instagram
इस हार की सबसे खास बात ये है कि, इसमें 91 व्हाइट डायमंड्स लगे है। साथ ही इस नेकलेक की चेन 200 कैरेट्स की है। श्लोका मेहता के इस नए हार को लेकर कहा जा रहा है कि ना तो इसका डिजाइन कॉपी किया जा सकता है और ना ही इसे फिर से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shloka Mehta Dimond neckless
- फोटो : instagram
श्लोका की शादी के वक्त इस हार की कीमत 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जो इंडियन करेंसी में बदलने पर 451 करोड़ रुपए होती है। वहीं आज के समय में इस हार की कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में 492 करोड़ रुपए तक है।
विज्ञापन
5 of 5
Shloka mehta
- फोटो : instagram
इस नेकलेक पर किया गया बारीक काम ही इसके डिजाइन को सबसे अलग और खास बनाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।