फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: जींस पहनकर दिखना हैंंडसम तो इसे खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 18 Apr 2024 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 18 Apr 2024 09:51 AM IST
सार

अगर जींस पहनकर हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो इसे खरीदते वक्त कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Shopping Tips for men keep these things in mind while buying jeans
जींस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pexel

एक समय था, जब लोग पैंट पहनना पसंद करते हैं। ऑफिस से लेकर बाहर घूमने जाने तक के लिए पैंट ही पहनी जाती थी, लेकिन आज के समय में पैंट की जगह अब जींस ने ले ली है। अब जींस एक ऐसा आउटफिट बन चुका है, जिसे पुरुष और महिला, हर कोई पहनना पसंद करता है। ये काफी आरामदायक भी होती है। जींस पहनने के बाद हर किसी का लुक काफी अलग दिखता है।



जिस तरह से जींस पहनने से लोग काफी हैंडसम दिखते हैं, ठीक उसी तरह से अगर सही जींस का चयन न किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। महिलाएं तो जींस खरीदते वक्त हर एक छोटी बात का ध्यान रखती हैं, लेकिन लड़के ऐसा नहीं करते। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको जींस खरीदते वक्त जरूर रखना है। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।

Shopping Tips for men keep these things in mind while buying jeans
जींस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pexel

ट्रेंड नहीं, अपने आराम को चुनें

अक्सर लड़के ट्रेंड में जैसी जींस चल रही है, उसे बिना सोचे समझे खरीद लेते हैं। कई बार ऐसे खरीदी हुई जींस से लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में हमेशा ऐसी जींस का चयन करें, जो आरामदायक हो, और जिसकी फिटिंग सही हो। 
 

Shopping Tips for men keep these things in mind while buying jeans
जींस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pexel

क्वालिटी हो सही

जींस की क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करें। ध्यान रखें कि जींस आपको पूरे दिन पहनकर रखनी है। अगर ये खराब क्वालिटी की होगी, तो ये आपको दिनभर परेशान कर सकती है। ऐसे में हमेशा हल्के स्ट्रेच वाली जींस ही खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for men keep these things in mind while buying jeans
जींस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pexel

बॉडी शेप का रखें ध्यान

जींस खरीदते वक्त अपने शरीर के आकार का ध्यान अवश्य रखें। अगर आप लंबे और पतले हैं तो आपके ऊपर स्किनी और स्ट्रेट लेग जींस फिट काफी अच्छी लग सकती हैं। वहीं अगर आपकी पियर शेप बॉडी है, तो आप पर कर्वी फिट जींस अच्छी लगेगी। इसके अलावा यदि आपकी कमर पर मोटापा ज्यादा है तो हाई राइज जींस पहनें। 

विज्ञापन
Shopping Tips for men keep these things in mind while buying jeans
जींस खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pexel

सिलाई पर भी डालें नजर

जींस खरीदते वक्त एक बार उसे उल्टा करके उसकी सिलाई पर नजर जरूर डालें। अगर इसकी सिलाई टेढ़ी है, तो पक्का ये जींस आपको या तो ढीली आएगी, या फिर काफी टाइट आएगी। लड़कों की जींस में हमेशा स्ट्रेट योक होता है, इसी वजह से इसकी फिटिंग सही आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed