फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: हील्स पहनने का शौक है तो खरीदते वक्त ध्यान में रखें ये बातें, वरना गिरने से कोई रोक नहीं पाएगा

Tue, 22 Jul 2025 03:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

How To Find Perfect Heels For Yourself: सही हील्स आपके लुक को न सिर्फ खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।  

विज्ञापन
shopping tips for woman in hindi how to find perfect heels for yourself
हील्स खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
How To Find Perfect Heels For Yourself: जिस तरह से अलग तरह के आउटफिट के साथ अलग-अलग ज्वेलरी और मेकअप कैरी किया जाता है, ठीक उसी तरह से हर अलग आउटफिट के साथ फुटवियर भी अलग तरीके के कैरी किए जाते हैं। इन्हीं फुटवियर में शामिल हैं हील्स, जिसे पहनकर न सिर्फ लुक क्लासी और खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसे पहनकर महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में हर महिला के पास हील्स का शानदार कलेक्शन होता है।


यदि आपको हील्स पहनना पसंद है लेकिन कभी सही हील्स नहीं खरीद पाती हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। दरअसल, हील्स खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए, वरना आप बारिश के मौसम में स्लिप भी हो सकती हैं। 
shopping tips for woman in hindi how to find perfect heels for yourself
कंफर्ट को दें प्राथमिकता - फोटो : instagram
कंफर्ट को दें प्राथमिकता

यदि हील्स खरीदने जा रही हैं तो इसे पहनकर चलकर देखें। कभी भी बिना ट्राई किए हील्स न खरीदें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यदि हील्स आरामदायक नहीं होंगी तो इसे पहनकर आप खुद असहज महसूस करेंगी। कई बार गलत हील्स के चुनाव से पैरों के अलावा कमर में भी दर्द होने लगता है। इसकी वजह से आपको काफी दिक्कत हो जाएगी। 

 
shopping tips for woman in hindi how to find perfect heels for yourself
सही होना साइज - फोटो : Adobe stock
सही होना साइज

न तो ज्यादा ढीली और न ही ज्यादा टाइट, हील्स हमेशा परफेक्ट होनी चाहिए। सही फिटिंग वाली हील्स ही पैर में अच्छी लगती हैं। यदि ये ढीली या टाइट होगी तो इसकी वजह से चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में हमेशा सही साइज की ही हील्स खरीदें, ताकि इसको पहनकर आपको किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shopping tips for woman in hindi how to find perfect heels for yourself
क्वालिटी चेक करें - फोटो : instagram
क्वालिटी चेक करें

हील्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी अवश्य चेक करें। सस्ते सामान से बनी हील्स जल्दी खराब हो सकती हैं। इसके अलावा ऐसी हील्स चलते-चलते टूट भी जाती हैं, जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हील्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी अवश्य चेक करें। 

 
विज्ञापन
shopping tips for woman in hindi how to find perfect heels for yourself
पैडिंग और सोल की क्वालिटी देखें - फोटो : instagram
पैडिंग और सोल की क्वालिटी देखें

हर हील्स के अंदर पैडिंग होती है, जिससे पैरों को सहारा मिलता है और दर्द भी नहीं होता है। ऐसे में अगर पैडिंग की क्वालिटी खराब होगी, इससे भी आपके पैरों को काफी दिक्कत होगी। इसके साथ-साथ चेक करें कि हील्स का सोच टिकाऊ है या नहीं, वरना फिसलने का खतरा बना रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed