फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा कपूर का ड्रेसिंग सेंस देख फैंस भी हो गए थे परेशान, बोले-'बदल लो अपना स्टाइलिस्ट'

Sun, 31 Jan 2021 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 31 Jan 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor brutally troll for silver skirt and multicolored top
shraddha kapoor - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर अपनी क्यूट सी स्माइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। देसी कपड़ों में वो जितनी खूबसूरत लगती हैं। स्टाइलिश और वेस्टर्न कपड़ों में वो उतनी ही बार ट्रोल हो जाती हैं। हालांकि एथिनिक कपड़ों में उनकी समझ लाजवाब है। फिर वो चाहे मां की सिल्क की साड़ी में गजरे के साथ खूबसूरत लुक हो या फिर पेस्टल शरारा, हर बार वो अपनी सादगी से सबका दिल चुरा लेती हैं। लेकिन बात जैसे ही ग्लैमर वाले लुक की आती हैं तो वो बहुत कम बार फैंस को इंप्रेस कर पाती हैं। ऐसा ही एक और बार हुआ जब वो एक फोटोशूट के लिए तैयार हुईं। 

shraddha kapoor brutally troll for silver skirt and multicolored top
shraddha kapoor

आमतौर पर बीटाउन एक्ट्रेस का फोटोशूट काफी बोल्ड और शानदार होता है। लेकिन श्रद्धा के इस फोटोशूट में उनके कपड़ों का चुनाव देख फैंस ने माथा पकड़ लिया तो वहीं टोलर्स ने जमकर कमेंट कर मजाक बनाया। 

shraddha kapoor brutally troll for silver skirt and multicolored top
shraddha kapoor

दरअसल, श्रद्धा ने अपने इस लुक के लिए मल्टीकलर क्रॉप टॉप  पहना था, जिस पर स्लोगन लिखे थे। उन्होंने इस टॉप को सिल्वर कलर की स्कर्ट के साथ टीमअप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप, खुले बालों के साथ हूप ईयरिंग्स पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor brutally troll for silver skirt and multicolored top
shraddha kapoor

श्रद्धा का यह लुक भले ही उनके फैंस को ठीक-ठाक लग रहा हो लेकिन कुछ लोगों को ये फैशन गेम जरा भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपकी स्कर्ट ने मुझे सिल्वर फॉयल की याद दिला दी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपको एक्टिंग छोड़ पहले अपने फैशन सेंस पर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
shraddha kapoor brutally troll for silver skirt and multicolored top
shraddha kapoor - फोटो : instagram

जबकि श्रद्धा ने इन कपड़ों पर अच्छी खासी रकम भी खर्च की थी। उनकी ये ड्रेस Maison Margiela Bustier ब्रांड की थी। बात करें श्रद्धा की ड्रेस की कीमत की तो उनका यह टॉप लगभग 50 हजार रुपये का था और उनकी स्कर्ट की कीमत 55 हजार रुपये थी। जिसे जान उनके फैंस भी हैरान हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed