फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Party Look: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं श्रद्धा कपूर का दिखा क्यूट अंदाज, छोटे सा टॉप पहन दिखीं स्टाइलिश

Tue, 10 May 2022 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor cute and chic both in little white crop top with black denim
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर ग्लैमर और क्यूटनेस का डबल डोज लगाती हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर दोस्तों के साथ पार्टी के लिए श्रद्धा का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। कूल एंड कंफर्टेबल कपड़ों में मिस कपूर को उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। इस बार भी जब श्रद्धा कपूर पार्टी के लिए निकलीं तो उनका स्टाइलिश चिक लुक देखने को मिला। जो कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है। 

shraddha kapoor cute and chic both in little white crop top with black denim
shraddha kapoor - फोटो : instagram

ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में श्रद्धा कपूर का चिक लुक किसी को भी पसंद आ सकता है। श्रद्धा ने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए कैजुअल लुक को चुना था। जिसमे सफेद रंग का टॉप और ब्लैक हाई वेस्ट डेनिम जींस शामिल है। जिसकी हेमलाइन पर फ्राइड डिटेलिंग की गई है। वहीं इस पूरे लुक को श्रद्धा ने ब्लैक कलर की स्ट्रैपी ब्लॉक हील्स के साथ पेयर किया था। 

shraddha kapoor cute and chic both in little white crop top with black denim
shraddha kapoor - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर के इस पूरे लुक का अट्रैक्शन उनका व्हाइट कलर का टॉप था। जिसकी डिटेलिंग उसे ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल की याद दिला रहा था। दरअसल, श्रद्धा ने इस डिनर पार्टी के लिए क्रॉप टॉप चुना था। जो कि फुल स्लीव और स्क्वेअर नेकलाइन का था। वहीं इसकी कर्वी डिजाइन और ब्लैक सर्किल बटन्स काफी स्टाइलिश लग रहे थे। बेल स्लीव के साथ ही उस पर की गई लैस की डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनकी स्लिम फिगर पूरे लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor cute and chic both in little white crop top with black denim
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं श्रद्धा ने इस चिक लुक को ब्लैक हैंडबैग के साथ पेयर किया है। जबकि बात करें स्टाइल की तो बालों में पोनीटेल और मिनिमम मेकअप कमाल लग रहा है। जिसमे मिनिमम आई मेकअप के साथ न्यूड शेड का लिप कलर शामिल है। श्रद्धा का ये लुक स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद परफेक्ट है। जिसे आप भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
shraddha kapoor cute and chic both in little white crop top with black denim
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर अक्सर ही अपने मिनिमम एफर्ट से ही ऐसे लुक में नजर आती हैं जो पहली ही नजर में पसंद आ जाता है। हालांकि ये बात अलग है कि वो बेहद कम ही मीडिया के कैमरे में पार्टी करती स्पॉट होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed