{"_id":"5fe48a768ebc3e41a512c723","slug":"shraddha-kapoor-flaunts-figure-in-blue-and-black-satin-gown-with-net-sleeve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अबतक के सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आईं श्रद्धा कपूर, नीली ड्रेस में दिखाई अदाएं तो फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अबतक के सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आईं श्रद्धा कपूर, नीली ड्रेस में दिखाई अदाएं तो फैंस हुए फिदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही काफी सिंपल भी नजर आती हैं। गर्ल नेक्स्ट डोर वाली छवि श्रद्धा कपूर की खासियत है। लेकिन श्रद्धा फैशनेबल कपड़ों के साथ समझौता नहीं करती और मौका मिलते ही फैंस को सरप्राईज कर देती हैं। पिछले दिनों जब वो शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट हुईं तो उनकी खूबसूरती सब देखते ही रह गए।
2 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
पापा शक्ति कपूर और राजकुमार राव के साथ श्रद्धा जी म्यूजिक अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान श्रद्धा ने मशहूर डिजाइन गौरी एंड नयनिका का डिजाइन किया फिशटेल गाउन पहना था। जिसका अंदाज श्रद्धा को ग्लैमरस दिखाने के लिए काफी था। दरअसल, इस गाउन की खासियत इसका आगे की तरफ से बॉडीकॉन लुक और पीछे की तरफ से लगी लंबी ड्रामेटिक ट्रेल थी। वहीं नीले और काले रंग के इस कांबिनेशन वाले गाउन को मिस कपूर ने कम मेकअप के साथ बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी किया था।
3 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
वहीं इस गाउन का सैटिन फैब्रिक और ब्लैक बस्टियर के साथ जुड़ी नेट की स्लीव इसे खास बना रही थी। जिसमे श्रद्धा की खूबसूरती चार चांद लगाने का काम कर रही थी। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन के साथ ब्लैक कलर की वेलवेट वाली पम्प्स बेहद आकर्षक लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
हालांकि श्रद्धा अक्सर ही एलिगेंट फैशन को फॉलो करते दिखती हैं। बहुत ही कम मौके होते हैं जब इस एक्ट्रेस की ड्रेस भड़काऊ और अजीब हो। इस बार भी श्रद्धा ने अपने लुक को मिनिमम और सटल मेकअप के साथ पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
shraddha kapoorI
- फोटो : instagram
ये पहला मौका नही है जब श्रद्धा कपूर के फैशन च्वॉइस ने फैंस को इंप्रेस किया है। श्रद्धा अक्सर ही पारंपरिक परिधानों में भी ऐसे कपड़ों को चुनती हैं जो उन्हें स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कंफर्ट के मामले में भी सही हो। वैसे मिस कपूर की वॉर्डरोब में मैटेलिक और शार्ट्स ड्रेसेज भी कुछ कम नही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।