श्रेता तिवारी ने जिस तरह से खुद को आज भी फिट रखा हुआ है, उसको देखते हुए कोई कह ही नहीं सकता कि उनकी पलक जितनी बड़ी बेटी भी हो सकती है लेकिन पलक की खूबसूरती की तो उनकी मां भी दीवानी हैं। पलक के सोशल मीडिया पर लौटते ही उनकी मां ने इंस्टाग्राम पर उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उनका स्वागत किया है। वैसे वे अक्सर पलक की एक से बढ़कर एक तस्वीरों पर कमेंट करके उनके मनोबल को बढ़ाती हैं। पलक भी अपने ड्रेसिंग सेंस और तस्वीरों को लेकर एकदम गंभीर नजर आती हैं। हालांकि पलक अभी बीस ही वर्ष की हैं लेकिन सुंदरता तो उन्हें अपनी मां से विरासत में मिली है। मां और बेटी के बीच का रिश्ता भी बहुत प्यारा है, दोनों एक-दूसरे को खूब समझकर चलती हैं। बॉलीवुड में इसलिए दोनों को लेकर ही चर्चे रहते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए पलक की लेटेस्ट तस्वीरें।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक का कमबैक है लाजवाब, चल रही हैं मां के नक्शे कदम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 से 5 महीने बाद लौटी हैं
पलक ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है लेकिन उनका सोशल मीडिया पर यूं लौटना एकदम जबरदस्त है क्योंकि वे जब से लौटी हैं, तब से एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं क्योंकि पलक की अदाएं इस बार एकदम प्रोफेशनल नजर आ रही हैं।
ब्लैक लेग कट ड्रेस
पलक ने लेटेस्ट में ब्लैक लेग कट ड्रेस में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनकी फिटनेस, उनके बाल, उनकी आंखें एकदम जबरदस्त नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ लाइट जूलरी भी कैरी की है। उनका अंदाज एकदम दिलकश है।
पर्पल लुक है लाजवाब
पलक का पर्पल लुक तो जबरदस्त है। पलक ने क्रॉप टॉप पहना है और हाथ में जैकेट ले रखा है। उनके इयररिंग्स और हाथों में चैन ब्रेसलेट बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। हाई पोनीटेल वाला ये लुक लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। एक्सप्रेशंस भी एकदम परफेक्ट हैं।
इस तस्वीर से किया था कमबैक
पलक ने जब इतने समय बाद कमबैक किया तो वे पहले की तुलना में और भी कॉन्फिडेंट दिखाई दीं। उनका फोटोशूट लाजवाब रहा जिसमें कि उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिये। पलक का ड्रेस भी एकदम जबरदस्त है, जो कि उनपर खूब अच्छा लग रहा है। उनका आई मेकअप एकदम परफेक्ट दिखाई दे रहा है।

कमेंट
कमेंट X