फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी का नया फोटोशूट है बेहद लाजवाब, पहना है सुंदर सा ड्रेस

Fri, 16 Apr 2021 11:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari is looking very attractive in new dress
प्रेरणा के रूप में आज भी लोगों को वे याद हैं - फोटो : instagram

लोगों ने लंबे समय तक श्वेता तिवारी को छोटे पर्दे पर देखा है। प्रेरणा के रूप में आज भी लोगों को वे याद हैं। श्वेता की उम्र भले ही 40 वर्ष हो चुकी है लेकिन श्वेता खुद की फिटनेस एवं स्टाइलिंग का पूरा ख्याल रखती हैं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक परिधान श्वेता सभी में लाजवाब दिखाई पड़ती हैं। महिलाएं श्वेता को आदर्श मानकर आए दिन उनके फैशन सेंस का अनुसरण करती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का नया फोटोशूट। 



 

shweta tiwari is looking very attractive in new dress
लुक है बेहद खास - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
श्वेता ने ब्राइट ग्रीन कलर का ड्रेस पहना है। यह ड्रेस रफल्ड पैर्टन में तैयार किया गया है। स्लीव्स और बॉर्डर पर पूरा रफल्ड पैर्टन है। पीछे से ड्रेस फूल फ्लोर लेंथ का है वहीं आगे से इसकी लेंथ शॉर्ट है। ड्रेस का डिजाइन वाकई में बेहद अलग है और यह श्वेता पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। 

shweta tiwari is looking very attractive in new dress
इयररिंग्स हैं बहुत शानदार - फोटो : instagram

पहने हैं लंबे इयररिंग्स
गहरे गले के इस ड्रेस के साथ श्वेता ने गले में कुछ नहीं पहना है लेकिन कानों में लटकने वाले बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हैं। पैरों में गुलाबी रंग की हाई हील्स पहनी हैं, इसी रंग का नेलपेंट भी लगाया है। ड्रेस पर डार्क ग्रीन धागे से काम किया हुआ है। इन धागों से ही कमर पर बेल्ट जैसी डिजाइन की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari is looking very attractive in new dress
एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं - फोटो : instagram

मेकअप है जबरदस्त
श्वेता की आंखों का मेकअप बहुत खूबसूरत लग रहा है, उन्होंने आंखों में मस्करा भी लगाया है। श्वेता ने डार्क लिपशेड लगाया है। बालों की स्ट्रेटनिंग करके उन्हें खुला रखा गया है। श्वेता की भाव-भंगिमाएं सभी तस्वीरों में बहुत अच्छी नजर आ रही हैं जो कि उनके इस लुक को और भी आकर्षक बना रही हैं। 

 

विज्ञापन
shweta tiwari is looking very attractive in new dress
मेकअप दीपक दुर्गे ने किया है - फोटो : instagram
इन लोगों ने किया है लुक को पूरा
श्वेता के इस आइटफिट को माया कल्चर ने डिजाइन किया है। श्वेता के बेहतरीन इयररिंग्स जूलरी बाय अवनी गुजराल से है, उनकी स्टाइलिंग विक्टर रोबिंसन एवं सोहेल मुगल द्वारा की गई है। मेकअप दीपक दुर्गे ने किया है और फोटोशूट अमित खन्ना फोटोग्राफी द्वारा किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed