{"_id":"63e0a2f258cb853a3d1f8611","slug":"sidharth-kiara-wedding-photos-viral-of-bride-kiara-wedding-look-see-photo-here-2023-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Kiara Wedding : कियारा के वेडिंग लुक की फोटोज वायरल, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sidharth Kiara Wedding : कियारा के वेडिंग लुक की फोटोज वायरल, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर जमकर कियारा के वेडिंग लुक की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में कियारा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कियारा
- फोटो : instagram/ Mohey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage : 7 फरवरी का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल, 7 फरवरी को कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बन जाएंगी। ये हाई प्रोफाइल शादी राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है। दोनों के परिवार और करीबी जैसलमेर पहुंच गए हैं। खबरों की मानें तो कियारा अपनी शादी के दिन अपने खास दोस्त मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी करेंगी। इसके साथ ही मशहूर मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता उन्हें शादी के लिए तैयार करेंगी।
अब हर कोई कियारा के वेडिंग लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जमकर कियारा के वेडिंग लुक की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में कियारा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस फोटोज पर से नजर हटाना बेहद मुश्किल हैं। आइए देर ना करते हुए आपको कियारा का वेडिंग लुक दिखाते हैं।
2 of 5
कियारा
- फोटो : instagram / mohey
दुल्हन लुक मे बेहद खूबसूरत लगीं कियारा
फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली कियारा आडवाणी अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। कुछ समय पहले ही कियारा ने एक ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट किया था। जिसमें उन्होंने दुल्हन लुक कैरी किया था।
3 of 5
कियारा
- फोटो : instagram / mohey
कियारा ने पहना सुर्ख लाल रंग का लहंगा
दुल्हन के इस लुक में कियारा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। इस एड में कियारा ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। सुनहरे जरी वाला लहंगा पहन कर इस ब्राइडल लुक में कियारा बेहद गजब लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा
- फोटो : instagram/ Mohey
हाथों में पहना चूड़ा
इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में मैचिंग नेकपीस, कानों में हेवी झुमके और माथे पर मांगटीका लगाया है। इसके साथ ही सिर पर दुपट्टा और हाथों में चूड़ा उनके ब्राइडल लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
7 फरवरी को है शादी
- फोटो : social media
7 फरवरी को है शादी
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी कल यानी कि सात फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर से होगी। यहां स्थित सूर्यगढ़ पैलेस को इस पावर कपल के लिए बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। 5 फरवरी से दोनों की शादी के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।