{"_id":"631069bbfa6266007824407e","slug":"silk-saree-draping-like-maharashtrian-dhoti-style-step-by-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree Draping: सिल्क की साड़ी को धोती की तरह से पहन पाएं महाराष्ट्रीयन लुक, सीखें ड्रेप करने का तरीका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree Draping: सिल्क की साड़ी को धोती की तरह से पहन पाएं महाराष्ट्रीयन लुक, सीखें ड्रेप करने का तरीका
साड़ी तो लगभग पूरे भारत में पहनी जाती है। भले ही इसे पहनने का ढंग अलग-अलग हो। खासतौर पर महाराष्ट्र में बांधी जाने वाली साड़ी का स्टाइल काफी अलग होता है। जिसे कई बार महिलाएं पहनने की कोशिश करती हैं। गणेश उत्सव के समय अगर आप भी चाहती हैं कि थोड़ा हटके लुक मिले। तो साड़ी को इस तरह से बांध सकती हैं। पैरों के बीच से पहनी जाने वाली साड़ी को धीती स्टाइल भी कहते हैं। जिसे पहनने का तरीका आज यहां बता रहे हैं। तो चलिए जानें कैसे पहनें धोती स्टाइल में साड़ी।
2 of 5
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
इस तरह से करें साड़ी को ड्रैप
धोती या महाराष्ट्रीयन स्टाइल की साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले किसी लेगिंग या फिर चूड़ीदार पायजामे को पहनें। क्योंकि इस तरह की साड़ी ड्रेप करने के लिए पेटीकोट की जरूरत नहीं होती है। सबसे पहले साड़ी को कमर के पास लाकर गांठ लगाएं। साड़ी को गांठ लगाते समय पूरी साड़ी का हिस्सा बांई तरफ रखें। फिर पीछे की ओर साड़ी को पैरों के बीच से लाते हुए आगे की ओर पिन की मदद से टक करें।
3 of 5
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
अब साड़ी बांए तरफ वाले हिस्से से प्लेट बनाएं और इसे पायजामे के सहारे पिन की मदद से टिका दें। प्लीट्स के बीच के हिस्से को पैरों के बीच से पीछे की ओर ले जाए और थोड़ी सी प्लेट बनाकर उसे पिन की मदद से टिका दें। अब बचे हुए साड़ी के हिस्से से पल्लू बनाकर तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
पल्लू बनाने के लिए प्लीट्स को पहले तैयार कर लें। फिर बांए कंधे पर रखने के लिए उसे घुमाए और थोड़ा ढीला छोड़ते हुए कंधे पर पिन की मदद से फिक्स कर दें। बस तैयार है आपका महाराष्ट्रीयन लुक।
विज्ञापन
5 of 5
महाराष्ट्रीयन लुक
- फोटो : social media
बस इस महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी को अपने मेकअप से और भी खास बना सकती हैं। वहीं साथ में महाराष्ट्रीयन नथ को भी जरूर पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।