सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सिंगर बादशाह लॉकडाउन में भी दिखा रहें फैशन का जलवा, इस जैकेट की कीमत में खरीद लेंगे अच्छी खासी कार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
singer badshah luxury jacket made in italy worth 8 lakh rupees

सिंगर बादशाह का स्वैग हमेशा ही दिखता है। अपने गाने और रैप दोनों से लोगों को अपना फैन बनाने वाले बादशाह इस लॉकडाउन में भी फैशन का जलवा दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। अपने महंगे एक्सेसरीज और कपड़ों के लिए तो वो हमेशा ही जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उनकी पहनी इस जैकेट की कीमत जरूर हैरान कर देगी। आगे की स्लाइड में जानिए सिंगर बादशाह के इस जैकेट की कीमत।



 
Trending Videos
singer badshah luxury jacket made in italy worth 8 lakh rupees
- फोटो : instagram

सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर ही बेहद महंगे आउटफिट पहने नजर आते हैं। लेकिन वो इस लॉकडाउन में घर पर भी शानदार कपड़ों में नजर आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जैकेट को पहने तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके साथ बादशाह ने पिंक शेड का गॉगल्स लगाया था। जिसमें वो हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे हैं। लेकिन इस शानदार जैकेट की कीमत जरूर आपको हैरान कर सकती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
singer badshah luxury jacket made in italy worth 8 lakh rupees

फैशन के मामले में वो बाकी सिंगर से काफी आगे रहते हैं। फिर वो उनकी बैलेसिंयागा जैकेट हो या फिर वर्साचे की शर्ट हर बार उनकी च्वॉइस बेहद खास होती है। इस बार ब्राउन रंग की इस लक्जरी जैकेट की खासियत और कीमत खास है। बादशाह ने फैशन ब्रांड फैंडी की FF लोगो की जैकेट पहनी है। जो दुनिया के लक्जरी ब्रांड्स में से एक है जो अपनी इटैलियन बनावट की ड्रेस के लिए जानी जाती है। ब्राउन रंग की इस खास लोगो की जैकेट की बंद कॉलर और फ्रंट जिप, लांग स्लीव और कफ्स अलग बनाती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ichiban 一番

A post shared by BADSHAH (@badboyshah) on





 
singer badshah luxury jacket made in italy worth 8 lakh rupees

अब जानते हैं इसकी कीमत के बारे में, एक वेबसाइट के मुताबिक इटली के इस लक्जरी ब्रांड के जैकेट की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। जो कि एक अच्छी खासी रकम है। 

विज्ञापन
singer badshah luxury jacket made in italy worth 8 lakh rupees
- फोटो : instagram
बता दें कि बादशाह अक्सर ही महंगे कपड़ों और शूज में पहने दिखते हैं। जिनकी कीमत हमेशा ही अच्छी खासी होती है। पिछले दिनों ही उनकी एक शर्ट की कीमत पता चली थी। बैलेंसियागा ब्रांड की ये लाल रंग की शर्ट जिसे बादशाह ने काले रंग की डेनिम और व्हाइट रंग के शूज के साथ पेयर किया था। इसकी शर्ट की कीमत थी करीब 55 हजार रुपये, जो एक अच्छी खासी रकम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed