Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
sonakshi sinha crystal work neon saree for saman khan sister arpita khan eid party 2022
{"_id":"6273b190ade7550a5359c888","slug":"sonakshi-sinha-crystal-work-neon-saree-for-saman-khan-sister-arpita-khan-eid-party-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने नियॉन साड़ी पहन दिखाया ग्लैमर, ब्लाउज ने बना दिया बोल्ड","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने नियॉन साड़ी पहन दिखाया ग्लैमर, ब्लाउज ने बना दिया बोल्ड
सोनाक्षी सिन्हा बीटाउन हसीनाओं में सबसे अलग फैशन सेंस रखती हैं। ईद की पार्टी में पहुंची सोनाक्षी का लुक बिल्कुल जुदा नजर आया। दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने ईद की पार्टी रखी थी। जिसमे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया। वहीं इस पार्टी में सलमान के बेहद खास जानने वाले भी पहुंचे। सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं इस पार्टी में बीटाउन हसीनाओं का खूबसूरत लुक देखने को मिला। जिसमे कियारा आडवाणी से लेकर जैकलीन फर्नांडिज तक शामिल है। वहीं करिश्मा कपूर, शहनाज गिल भी इस पार्टी में पहुंची। लेकिन इन सबमे सोनाक्षी का अंदाज सबसे जुदा नजर आय़ा।
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
सोनाक्षी ने अपने लुक की तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर भी साझा की। जिसमे वो नियॉन रंग की सितारों से सजी साड़ी पहने पोज दे रही हैं। मिस सिन्हा ने इस पार्टी के लिए नियॉन ग्रीन कलर की साड़ी चुनी थी। जिस पर क्रिस्टल का वर्क था। सिल्वर कलर के क्रिस्टल से सजी पूरी साड़ी कमाल की खूबसूरत लग रही थी। वहीं सोनाक्षी ने इस साड़ी को वन शोल्डर ब्लाउज के साथ मैच किया था।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
नियॉन ग्रीन कलर की साड़ी पर सिल्वर क्रिस्टल का ही बॉर्डर था। वहीं वन शोल्डर ब्लाउज भी मैचिंग पैटर्न पर ही बना था। जो कि सोनाक्षी की इस कंटेम्प्रेरी साड़ी को बोल्ड बनाने का काम कर रहा था। दबंग गर्ल सोनाक्षी ने इस साड़ी अपने सटल मेकअप से शानदार बना दिया था। जिसमे न्यड टोन लिपस्टिक शामिल है। हालांकि आंखों पर कोहल रिम्ड मेकअप खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
बात करें एक्सेसरीज की तो कानों में डायमंड स्टड के साथ सोनाक्षी ने रिंग पहन रखी है। वहीं बालों को साइड पार्टेड वेवी कर्ली रखा है। जिसमे उनका पूरा लुक ग्लैमरस नजर आ रहा है। बात करें सोनाक्षी की साड़ी की तो प्रीस्टिच्ड ये साड़ी क्लोदिंग लाइन इर्थ से ली गई है। जिसे स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
बता दें कि सोनाक्षी अक्सर ही अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। जिसे वो काफी ग्रेसफुली कैरी भी करती हैं। इससे पहले भी वो नियॉन ग्रीन कलर के को-आर्ड सेट में नजर आ चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।