{"_id":"62a324bd9c721b1734529982","slug":"south-actress-rashmika-mandanna-share-hot-photos-on-instagram-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने फोटोशूट के लिए चुना ऐसा बोल्ड टॉप, तस्वीरों में पूछ रहीं कौन सा लुक है पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने फोटोशूट के लिए चुना ऐसा बोल्ड टॉप, तस्वीरों में पूछ रहीं कौन सा लुक है पसंद
नेशनल क्रश बनकर फैंस के दिलों में राज करने वाली रश्मिका इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिला। वैसे तो रश्मिका हर आउटफिट में कमाल दिखती हैं। फिर वो चाहे ट्रेडिशनल साड़ी वाला लुक हो या फिर वेस्टर्न वियर। हर बार फैंस उनकी तस्वीरों को देख क्रेजी हो ही जाते हैं। फिल्म पुष्पा के जबरदस्त हिट होने के बाद अब वो हिंदी दर्शकों की भी चहेती बन गई हैं। वहीं उनका बोल्ड लुक भी देखने को मिल रहा है।
2 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
मैगजीन के लिए रश्मिका ने कई पोज दिए हैं। जिसमे वो अलग-अलग आउटफिट में रेडी हैं। व्हाइट कलर के टॉप और पैंट संग उनका लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है। जिसमे वो लैस की डिटेलिंग वाले फ्लेयर पैंट में रेडी हैं। जिस पर कुछ-कुछ दूरी पर धागों से कढ़ाई की गई है। वहीं इस फ्लेयर पैंट के साथ रश्मिका ने हॉल्टर नेकलाइन का क्रॉप टॉप पहना है। जिसमे उनकी टोंड मिड रीफ फ्लांट हो सकती हैं। वहीं इस टॉप के फ्रंट में डोरियों की डिटेलिंग की गई है। जो इसे बोल्ड बना रही है।
3 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
वहीं इस ऑल व्हाईट लुक को रश्मिका ने न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक और वेल डिफाइन आईब्रो के साथ पूरा किया है। वहीं मेसी बाल भी उनके लुक को खूबसूरत ही बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
इसके साथ ही रश्मिका ने कई सारी फोटो को साझा किया है। साथ ही कैप्शन में फैंस से पूछा है कि उन्हें कौन सा लुक पसंद है। दूसरी तस्वीर में रश्मिका ऑरेंच कलर के क्रॉप टॉप को पहनें पोज दे रही हैं। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और छोटी सी लेंथ टोंड मिड रीफ को आसानी से फ्लांट कर रही है। वहीं इस टॉप की नेकलाइन पर फ्रिल की डिटेलिंग की गई है। जो इसकी स्लीव का भी काम कर रही है। इतने स्टाइलिश ऑरेंज टॉप के साथ रश्मिका ने सफेद रंग के हाई वेस्ट पैंट को मैच किया है।
विज्ञापन
5 of 5
rashmika mandanna
- फोटो : instagram
जबकि तीसरी तस्वीर में रश्मिका काफी सिजलिंग अंदाज में पोज दे रही हैं। जिसमे वो लांग स्कर्ट को कैरी किए दिख रही हैं। जिस पर थाई हाई कट बना है। जिसके साथ रश्मिका ने ब्रालेट टॉप को मैच किया है। मिस मंदाना इन तीनों ही लुक में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। और फैंस को उनके सारे ही लुक शानदार लग रहे हैं। जिसे देखने के बाद जमकर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।