श्रद्धा कपूर ने धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। साथ ही अपने फैशन सेंस से भी वो फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। वैसे देखा जाए तो श्रद्धा कपूर कैजुअल लुक को परफेक्ट बनाने में माहिर हैं। सिंपल से कपड़े को वो इतने एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं कि वो खास दिखने लगता है। तो चलिए देखें श्रद्धा कपूर के बेहतरीन कैजुअल लुक जिसमें वो हर लड़की को फैशन इंस्पिरेशन देती नजर आ रही हैं।
स्ट्रीट स्टाइल में परफेक्ट हैं श्रद्धा कपूर, हर लुक में दिखती हैं शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा अक्सर इस तरह के कपड़ों को पहने नजर आती हैं जो हर लड़की के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इस तस्वीर में सिंपल सी टीशर्ट ड्रेस संग बेल्ट लगाए श्रद्धा का स्टाइल काफी कूल है। वहीं ब्लैक हील्स के साथ लुक को कंप्लीट कैजुअल लुक दिया गया है।
सिंपल सी फ्लोरल ड्रेस के साथ ब्लैक बूट में श्रद्धा का ये स्टाइल काफी कॉमन है। वहीं मिस कपूर इस लुक में भी काफी आकर्षक नजर आ रही हैं।
वहीं श्रद्धा के इस कूल स्टाइल को कतई मिस नहीं किया जा सकता है। लांग अनीता डोंगरे की डिजाइन की हुई ड्रेस के साथ कमर पर कॉर्सेट बांधे और बालों में मेसी ब्रेड के साथ कूल लुक दिया गया है। वहीं स्ट्रैपी हील्स संग श्रद्धा ने इसे कैरी किया है।
स्ट्रैपी कलरफुल क्रॉप टॉप और डार्क रेड पलाजो, श्रद्धा कपूर का ये लुक मोस्ट कॉमन स्ट्रीट स्टाइल है। जिसमें वो स्टाइल बिखेरती नजर आ रही हैं।

कमेंट
कमेंट X