Styling Tips : आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखे। इसके लिए लोग एक के बाद एक कपड़े खरीदते रहते हैं। इसी चक्कर में काफी ज्यादा कपड़े जमा हो जाते हैं। एक ही कपड़े को बार-बार रिपीट करने से भी अब लोग कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपको एथनिक वियर के साथ कैप स्टाइल टुपट्टा कैरी करना बताएंगे।
अगर आप अपने आउटफिट को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। कैप स्टाइल दुपट्टा तो आज-कल काफी ट्रेंड में भी है। कई बॉलीवुड की सेलेब्रिटी इसे कैरी करके अपना स्टाइल दिखा चुकी हैं। अगर आप किसी शादी या संगीत में अलग तरीके से एथनिक वियर पहनना चाहती हैं तो उसके साथ कैप स्टाइल का दुपट्टा कैरी करके अपना लुक पूरी तरह बदल सकती हैं। ऐसा करने से आप अपने पुराने कपड़े को भी नए स्टाइल में कैरी कर सकती हैं।
2 of 5
Styling Tips
- फोटो : instagram
प्लाजो-टॉप के साथ करें कैरी
अगर आप कहीं किसी कार्यक्रम में प्लाजो-टॉप पहन रहीं हैं तो इसके साथ कैप स्टाइल दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह के आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक सबसे हटकर लगे।
3 of 5
Styling Tips
- फोटो : instagram
इस आउटफिट के साथ भी करें कैरी
अगर आपको अपना स्टाइल सबसे हटकर चाहिए तो इस दुपट्टे को ब्लाउज विद स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से आप दुपट्टे का रंग चुन सकती हैं। अगर आपको रॉयल लुक चाहिए तो इसकी लंबाई बढ़ा कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Styling Tips
- फोटो : instagram
सूट के साथ करें कैरी
अगर चाहें तो अपने सूट के साथ आप इसी तरीके से कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है और इसे पहन कर आपको दुपट्टा संभालने का झंझट भी नहीं रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
Saree
- फोटो : instagram
साड़ी के साथ कर सकती हैं कैरी
इस तरह की स्लीवलेस साड़ी के साथ अगर आप कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक काफी अलग दिखेगा। साड़ी के साथ के लिए आप हैवी दुपट्टे भी ले सकती हैं वहीं सिंपल दुपट्टे भी आपको मिल जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।