सुहाना खान को मेकअप बहुत पसंद है। इस बात का सबूत सुहाना की इंस्टाग्राम पोस्ट हैं। जिसमें वो तरह-तरह के मेकअप में तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं सुहाना की इन गॉर्जियस लुक को उनके फैंस खासा पसंद भी करते हैं। एक बार फिर सुहाना ने मेकअप पर हाथ आजमाया और इसकी झलक दिखी उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर, जहां उन्होंने अपने एक्सपेरिमेंटल मेकअप की तस्वीर शेयर की थी।
सुहाना खान ने दिखाया अपना मेकअप स्किल, गॉर्जियस लुक में शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज की स्टोरी में इस एक्सपेरिमेंटल मेकअप की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ड्यूई मेकअप के साथ न्यूड शेड लिप ग्लॉस लगाए और आंखों पर ग्लिटरी पिंक आईशैडो में नजर आईं। वहीं आंखों को मस्कारे के साथ हाईलाइट किया गया था। वहीं सुहाना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में केवल ब्राउन हार्ट इमोजी बनाई थी।
सुहाना खान भी दूसरे सेलिब्रेटीज की तरह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी हैं। और अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले दिनों अपने घर के पास सी साइड के व्यू के साथ थ्रोबैक तस्वीरों में पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना ब्लैक कलर की वन शोल्डर पोल्का डॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
walked into the room, you know you made my eyes burnn it was like James Dean🧚🏼♀️⚡️💘👩❤️💋👨💞
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
वैसे सुहाना अक्सर ही अपनी खास तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में उन्होने तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनकी मिनी लुइस विटॉन हैंडपर्स ने सबका ध्यान खींचा था। वहीं सुहाना ने अपने लुक को पिंक लिप्स और नो आई मेकअप के साथ ड्यूई बेस के साथ कंप्लीट किया था।