सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: लॉन्ग कुर्ती के ये डिजाइन हैं ट्रेंड में, क्लासी लुक के लिए जींस के साथ करें ट्राई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Summer Fashion Tips Stylish Long Kurti Design With Jeans
कुर्ता डिजाइन - फोटो : instagram

काॅलेज हो या ऑफिस हो, गर्मियों में लड़कियां कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। कुर्तियां हर मौके पर बेस्ट लुक देती हैं, वहीं गर्मियों में कंफर्टेबल भी रहती हैं। कुर्तियों को किसी भी मौके या जगह पर कैरी किया जा सकता है। वहीं इसे पहनने पर अधिक गर्मी भी नहीं लगती। कुर्तियों के फैब्रिक से लेकर डिजाइन तक में आपके पास कई सारे विकल्प होते हैं। हालांकि गर्मियों में कॉटन फैब्रिक की कुर्तियों को पहनना लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं। काॅटन कुर्तियों में आपको अलग अलग तरह के स्टाइल मिल जाएंगे। जिसे आप लेगिंग, जींस, प्लाजो, पैंट या सलवार के साथ टीमअप करके लुक अपना सकती हैं। लड़कियां जींस के साथ शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह की कुर्तियों पहनती हैं। लेकिन अगर क्लासी और स्टाइलिश लुक चाहिए तो लॉन्ग कुर्तियों के ट्रेंडी डिजाइन के साथ जींस को पेयर कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को आप कॉलेज और ऑफिस दोनों जगहों पर पहनेंगी तो भी आकर्षक लगेंगी। इसलिए अपने वार्डरोब में कुछ ट्रेंडी डिजाइन की लॉन्ग कुर्तियों को शामिल करें। अगली स्लाइड्स में क्लासी लुक के लिए लॉन्ग कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जान लें। 

Trending Videos
Summer Fashion Tips Stylish Long Kurti Design With Jeans
कुर्ती डिजाइन - फोटो : instagram

लॉन्ग स्लिट कुर्ती

इन दिनों फूल लेंथ लॉन्ग कुर्ती के साथ जींस का फैशन है। लॉन्ग कुर्ती साइड या फ्रंट स्लिट डिजाइन की हो सकती है। जिसमें प्रिंट्स या प्लेन दोनों तरह के डिजाइन आपको बाजार में मिल जाएंगे। डार्क रंग के कुर्ते के साथ लाइट कलर की जींस काफी स्टाइलिश लुक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fashion Tips Stylish Long Kurti Design With Jeans
कुर्ती डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

लखनवी स्टाइल चिकन लॉन्ग कुर्ती

गर्मियों में चिकनकारी वाली कुर्तियों की बहार आ जाती है। लखनवी स्टाइल चिकनकारी लाॅन्ग कुर्ती ट्रेंड में है। एक्ट्रेस से लेकर आम लड़कियां तक गर्मियों में चिकन के काम की कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। इसमें जॉर्जेट फैब्रिक पर रंग बिरंगे चिकनकारी डिजाइन की कुर्तियों के साथ जींस को पहन सकती हैं।

Summer Fashion Tips Stylish Long Kurti Design With Jeans
कुर्ती डिजाइन - फोटो : instagram/pankhuri_gidwani1997

शर्ट स्टाइल सिंपल लॉन्ग कुर्ती

शर्ट के डिजाइन वाली लॉन्ग कुर्तियों का भी चलन है। इस तरह की कुर्तियां आपको शर्ट व कुर्ती दोनों का लुक देगा। जींस के साथ इसे कैरी करके आप आरामदायक और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। शर्ट स्टाइल लॉन्ग कुर्तियों में आपको कई डिजाइन के विकल्प मिल जाएंगे।

विज्ञापन
Summer Fashion Tips Stylish Long Kurti Design With Jeans
कुर्ती डिजाइन - फोटो : instagram

फ्रॉक स्टाइल कुर्ती

इन दिनों फ्रॉक कुर्ता डिजाइन चलन में है। फ्रॉक स्टाइल में आपको लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की कुर्तियां मिल जाएंगी। दोनों के साथ आप जींस को पेयर कर सकते हैं। इसमें डिजाइनर स्लीव्स वाली कुर्ती भी आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed