सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि के दिनों में ना पहने ऐसे कपड़े, देवी मां की कृपा में आएगी अड़चन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 02 Apr 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Do Not Wear These Outfits In Navratri
नवरात्रि 2022 - फोटो : amar ujala

हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों की खास मान्यता है। इन नौ दिनों में देवी मां की विशेष पूजा आराधना की जाती है। जिससे की उनकी कृपा प्राप्त की जा सके। पूजा-पाठ के दौरान विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही काफी सारी सावधानियां भी रखी जाती हैं। ये सारी सावधानियां पूजा के साथ-साथ पूजा के दौरान कपड़े पहनने से भी जुड़ी रहती है। देवी मां की नौ दिनों में पूजा करते समय कपड़ों को लेकर भी कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। नहीं तो पूजा-पाठ निष्फल हो जाते हैं। तो चलिए जानें कौन सी वो सावधानियां है जिन्हें पूजा के दौरान कपड़े पहनने के दौरान रखनी चाहिए।

Trending Videos
Navratri 2022 Do Not Wear These Outfits In Navratri
नवरात्रि में पहने लाल रंग के कपड़े - फोटो : Istock
लाल रंग है मां को प्रिय

देवी मां को लाल रंग विशेष तौर पर पसंद है। लाल फूल से लेकर लाल वस्त्र, सिंदूर, मौली या कलावा उन्हें अतिप्रिय होते हैं। हालांकि नौ दिनों में देवियों के हर स्वरूप के लिए अलग रंग का विधान है। लेकिन अगर आप केवल लाल रंग के कपड़े पहनकर भी पूजा करते हैं तो मां जल्दी प्रसन्न हो जाती है। इसलिए पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़ों का खास महत्व होता है। मां की कृपा पानी है तो लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Do Not Wear These Outfits In Navratri
काले या नीले रंग के कपड़े देवी मां की पूजा के दौरान ना पहनें - फोटो : प्रयागराज
काले रंग से करें परहेज

इसके साथ ही काले रंग से परहेज करें। पूजा के दौरान कभी भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। इसका कारण है कि काला रंग नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक है। साथ ही कोशिश करें कि काले के साथ ही पूजा के दौरान नीले रंग के वस्त्रों से भी परहेज करें। देवी दुर्गा की आराधना में काले रंग के वस्त्रों से दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। इसलिए नौ दिनों में विशेष पूजा अनुष्ठान के दौरान काले या नीले रंग के वस्त्रों से परहेज करें। 

Navratri 2022 Do Not Wear These Outfits In Navratri
पूजा में पहने साफ-सुथरे कपड़े - फोटो : प्रयागराज
पहने धुले हुए कपड़े

देवी की आराधना का नौ दिनों में खास महत्व होता है। इस दौरान नए कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। लेकिन अगर आपके पास पूरे नौ दिनों के लिए नए वस्त्र खरीदना संभव ना हो तो हमेशा पूजा के दौरान साफ-सुथरे धुले हुए कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े जिन्हें पहनकर आप खाना ना खाए हों या फिर वो दिनभर ना पहनकर रहे हों। कुछ लोग टॉप या फिर शर्ट तो हर दिन बदलते हैं लेकिन जींस या पैंट को दो से तीन बार पहन लेते हैं। लेकिन पूजा करते समय ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए और साफ-सुथरे धुले कपड़े ही पहनकर पूजा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Navratri 2022 Do Not Wear These Outfits In Navratri
चैत्र नवरात्रि - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के दौरान पहने खुद के कपड़े

नवरात्रि की पूजा के दौरान कोशिश करें कि खुद के कपड़े ही पहनें। अगर आपके पास नए कपड़े ना हो तो रखे हुए धुले और साफ कपड़े पहनकर पूजा करें। देवी मां प्रसन्न होंगी। इसलिए दूसरों के कपड़े मांगकर पूजा के दौरान ना पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed