{"_id":"66628fd695e9c2288d01e3fa","slug":"summer-wedding-fashion-trendy-lehenga-colour-for-wedding-2024-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Wedding Fashion: गर्मी की शादी में सही रहते हैं इन रंगों के लहंगे, खरीदने से पहले जरूर जान लें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Wedding Fashion: गर्मी की शादी में सही रहते हैं इन रंगों के लहंगे, खरीदने से पहले जरूर जान लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:48 AM IST
सार
अगर गर्मी के मौसम में आपकी खुद की शादी होने वाली है, या आपको कोई शादी अटैंड करनी है तो कुछ खास रंग के लहंगों का चुनाव आप कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी के मौसम में लहंगे
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Summer Wedding Fashion: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। लड़कियां शादी की तैयारी महीनों पहले से शुरू कर देती हैं। इन तैयारियों में वो अपने लिए सबसे खूबसूरत लहंगा, ज्वेलरी और अन्य चीजों का चयन करती हैं। अपने ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए लड़कियां पहले से स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेना शुरू कर देती हैं। शादी के दिन हर किसी की नजर दुल्हन के लहंगे पर होती है। ऐसे में लहंगे का सबसे खास और अलग होना बेहद जरूरी होता है।
अगर जल्द ही आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको लहंगे के कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप गर्मी की शादी के लिए तैयार करा सकती हैं। ये रंग न सिर्फ दुल्हन बल्कि दुल्हन की सहेलियों के लिए भी परफेक्ट रहेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी इन रंगों के बारे में बताते हैं।
2 of 7
गर्मी के मौसम में लहंगे
- फोटो : instagram
आईवरी कलर
गर्मी के मौसम में आईवरी रंग सबसे खास माना जाता है। ज्यादातर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी शादियों में आईवरी रंग का आउटफिट ही कैरी किया है। ऐसे में आप भी बिना देर किए अपने लिए इस रंग का लहंगा तैयार करा सकती हैं। आपको बस इसके साथ अपने मेकअप का खास ध्यान रखना पड़ेगा।
3 of 7
गर्मी के मौसम में लहंगे
- फोटो : instagram
सेज ग्रीन
हरा रंग वैसे भी शादी में कैरी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो सेज ग्रीन रंग का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। सेज ग्रीन रंग आपको एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक कंप्लीट करने में मदद कर सकता है। तो देर न करते हुए आप भी इस रंग का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गर्मी के मौसम में लहंगे
- फोटो : instagram
डव ग्रे
ये ऐसा रंग होता है, जो सिल्वर और गोल्डन दोनों का मैच लगता है। ऐसे में शादी के हिसाब से इसे परफेक्ट माना जा सकता है। आप इसके साथ गोल्ड या सिल्वर, दोनों तरह की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ज्वेलरी भी बेहद कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
गर्मी के मौसम में लहंगे
- फोटो : instagram
ब्लश पिंक
कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में ब्लश पिंक रंग का लहंगा पहना था। ये रंग दुल्हनों पर काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप होने वाली दुल्हन हैं, तो भी आप इस रंग का लहंगा अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ अपने मेकअप में भी पिंक शेड रखकर आप जलवा बिखेर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।