फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surbhi Chandna Fashion: सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, जींस से लेकर साड़ी तक में लगती हैं इतनी ग्लैमरस

Sat, 23 Sep 2023 09:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Sep 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
Surbhi Chandna Fashion looks glamorous in Jeans To Saree
Surbhi Chandana - फोटो : instagram

टीवी की संस्कारी और चुलबुली बहू सुरभि चंदना का फैशन सेंस कमाल का है। सुरभि साड़ी में जितनी खूबसूरत दिखती हैं, अन्य आउटफिट्स में भी उतनी ही सुंदर दिखती है। जींस हो या साड़ी सुरभि का लुक हमेशा ग्लैमरस ही लगता है। जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को सुरभि अक्सर फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती है। फैंस उनके हर स्टाइल को पसंद को करते हैं। सुरभि सोशल मीडिया पर अपने अलग अलग लुक्स की फोटो शेयर करती रहती हैं। सुरभि जिस तरह से कपड़ों को कैरी करती हैं, वो किसी भी अभिनेत्री को टक्कर देने वाला है। इसके अलावा सुरभि चंदना ट्रेडिशनल ड्रेस साड़ी को भी माॅर्डन लुक देने का हुनर रखती है। सुरभि का अपना ही फैशन स्टेटमेंट हैं जिससे उन्हें हर किसी की तारीफ ही मिली है। चलिए जानते हैं कि सुरभि चंदना जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को कैसे कर लेती हैं शानदार तरीके से कैरी।  

Surbhi Chandna Fashion looks glamorous in Jeans To Saree
सुरभि चंदना का लुक - फोटो : Instagram/officialsurbhic

सुरभि चंदना का जींस और टाॅप में लुक बोल्ड लग रहा है। उन्होने ब्लू डेनिम जींस के साथ व्हाइट क्राॅप टाॅप कैरी किया है। साथ ही ब्राउन कलर के बूट्स भी पहने हैं। सुरभि ने एक्सेसरीज में मल्टीलेयर नेक चेन कैरी की है, जिसमें आधा चांद जैसा पैंडेंट हैं।

Surbhi Chandna Fashion looks glamorous in Jeans To Saree
सुरभि चंदना का लुक - फोटो : Instagram/officialsurbhic

सुरभि इन दोनों लुक में भी काफी स्टनिंग लग रही हैं। बाएं तरफ वाली फोटो में सुरभि ने वी नेकलाइन का सफेद टॉप और साथ में ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। बाल खुले हुए हैं। सुरभि ने आंखों में मस्कारा कैरी किया है, बाकी उनका पूरा लुक नो मेकअप वाला है। न्यूड कलर लिपस्टिक लगा रखी है। दूसरे लुक में सुरभि ने डीप नेक की मल्टीकलर प्रिंटेड टी शर्ट कैरी की है। टी शर्ट को मैच करती हील्स पहन रखी है। बालों को हल्का कर्ल करके खोला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surbhi Chandna Fashion looks glamorous in Jeans To Saree
Surbhi Chandana - फोटो : instagram

सुरभि के साड़ी लुक भी कम बोल्ड नहीं होते। अब इसी फोटो को देख लीजिए, फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में सुरभि का अंदाज़ खूबसूरत लग रहा है। उनके इस अंदाज को देख फैन्स अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। फ्लोरल प्रिंटेड इस साड़ी में बार्डर पर स्टाइलिश मिरर लगे हुए हैं। साड़ी के साथ मिरर बेल्ट को सुरभि ने कैरी किया है। डिजाइनर वी नेकलाइन ब्लाउज में भी मिरर जड़े हुए हैं। नेट स्लीव्स और खुले बाल सुरभि पर फब रहे हैं। इसी के साथ सुरभि ने हल्का मेकअप कैरी किया है।  

विज्ञापन
Surbhi Chandna Fashion looks glamorous in Jeans To Saree
सुरभि चंदना का लुक - फोटो : Instagram/officialsurbhic

सुरभि के अगले लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टीकलर साड़ी कैरी की है। साड़ी का आधा हिस्सा सादे बैंगनी रंग में है और दूसरे आधे हिस्से में कई रंग की धारियां हैं। साथ में एक बैंडो-स्टाइल ब्लाउज सुरभि  ने कैरी किया हुआ है, जिसमें स्पेगेटी पट्टियाँ सामने टाई के तरीके से दिख रही है। उन्होंने एक ट्रेडीशनल आउटफिट को मॉडर्न टच दिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed