सुरभि चंदना आए दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स प्रस्तुत करती रहती हैं। लड़कियों के लिए भी सुरभि स्टाइल आइकन बनी हुई हैं क्योंकि वे आए दिन अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट्स, नये से नया मेकअप और सबसे महत्वपूर्ण अपने लुक्स के साथ बदलाव करने में बिल्कुल नहीं झिझकती हैं। टेलीविजन के कलाकारों के बीच आए दिन उनके चर्चे होते रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुरभि का यह खास लुक।
सुरभि चंदना अपने नए लुक में लग रही हैं बेहद आकर्षक, दे रही हैं एक से बढ़कर एक पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है आउटफिट
सुरभि ने ऑशियन ब्लू कलर का आउटफिट पहना है। यह फेब्रिक दिखने में कुछ-कुछ मखमल जैसा है। जिस वजह से उनका आउटफिट पार्टी वियर लुक दे रहा है। यह एक टू पीस ड्रेस है जिसमें अपर वन शोल्डर है वहीं बॉटम में प्लाजो पेंट है। वन शोल्डर क्रॉप टॉप में एक हाथ की स्लीव्स पूरी है वहीं गला इसका गहरा है और स्ट्रेट है।
ऐसा है मेकअप
सुरभि का मेकअप उनके इस लुक को और भी शानदार बना रहा है। नाक और गालों पर हाइलाइटर का उपयोग किया है। होठों पर चेरी कलर के लिपशेड का इस्तेमाल किया है। आंखों में मस्करा और गालों पर हल्का रूस लगाया है। बालों की स्ट्रेटनिंग करके एक तरफ से उन्हें आगे की ओर किया हुआ है।
ऐसी है जूलरी
सुरभि ने गले को जहां खाली रखना पसंद किया है। वहीं कानों में बड़े सुनहरे इयरिंग्स पहने हैं जिसपर रंग-बिरंगे नग हैं। दोनों हाथों में एक-एक अंगुठी पहनने के साथ ही उन्होंने एक हाथ में बड़े चौकोर डायल वाली घड़ी पहनी हुई है। इस घड़ी में सफेद रंग का बेंड है। साथ ही काले रंग का एक पतला ब्रेसलेट भी पहना है।
सुरभि के इस खूबसूरत आउटफिट को ओंब्रेलो ने डिजाइन किया है। जूलरी एक्वामरीन जूलरी और नितारा से है। लुक की स्टाइलिंग नताशा बोथरा द्वारा की गई है। मेकअप मुजहिद शेख द्वारा किया गया है। हेयरस्टाइलिंग फिरदौस शेख ने की है। सुरभि ने अपने पूरे ड्रेसअप के साथ हील्स पहनी हैं जो कि फील 20 से है।